1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Flood Preparations : बाढ़ की तैयारी पर क्या बोले जलशक्ति मंत्री?

Flood Preparations : बाढ़ की तैयारी पर क्या बोले जलशक्ति मंत्री?

Flood Preparations : उत्तर प्रदेश में कुछ ही दिनों में मानसून की दस्तक होने वाली है और हर साल की तरह इस बार भी कई जनपदों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है, लेकिन इस बार तस्वीर कुछ अलग है।

By: Desk Team  RNI News Network
Updated:
Flood Preparations : बाढ़ की तैयारी पर क्या बोले जलशक्ति मंत्री?

Flood Preparations : उत्तर प्रदेश में कुछ ही दिनों में मानसून दस्तक देने वाला है मानसून के आते ही प्रदेश के कई जनपद बाढ़ की चपेट में आ जाते है लेकिन इस बार मानसून से पहले सिंचाई विभाग सक्रिय है जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह खुद ग्रांउड जीरो पर उतरकरनिरीक्षण  कर रहे है इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ भी सिंचाई विभाग के मंत्री और अफसरों के साथ लगातार बैठक कर रहे है और बाढ़ बचाव से जुड़ी सभी योजनाएं पूरी करने के निर्देश भी दे रहे है, ताकि संभावित प्राकृतिक आपदा से पहले तैयारी सुनिश्चित हो सके। गौरतलब है उत्तर प्रदेश में लगभग 40 जनपद बाढ़ की चपेट में आ जाते है वही जब यूपी की बात के एडिटर इन चीफ आर सी भट्ट ने जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से बात की तब मंत्री ने बताया कि पिछले आठ सालों में हमारी 1600 परियोजनाएं पूरी हो चुकी है वर्तमान में लगभग 344 परियोजनाएं चल रही है हमारा प्रयास है कि बाढ़ से पहले सभी परियोजनाएं पूरी हो जाए जिससे बाढ़ के खतरे को टाला जा सके। स्वतंत्र सिंह ने कहा पिछले आठ वर्षो में प्रदेश में कोई भी जनहानि नही हुई है आठ सालों में 40 हजार हेक्टेयर भूमि संरक्षित की गई है

एडिटर इन चीफ आर सी भट्ट की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...