1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Jalaun : दिव्यांग मां-बेटी का शिक्षा और आवास का सपना हुआ पूरा

Jalaun : दिव्यांग मां-बेटी का शिक्षा और आवास का सपना हुआ पूरा

Jalaun : जालौन में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने दिव्यांग परिवार की समस्याओं को तुरंत सुलझाया। उनकी पुत्री निहारिका की पढ़ाई और आवास की सुविधा प्रशासन द्वारा सुनिश्चित की गई। यह पहल महिलाओं और बालिकाओं के सपनों को साकार करने में शासन की संवेदनशीलता को दर्शाती है।

By: Desk Team  RNI News Network
Updated:
Jalaun : दिव्यांग मां-बेटी का शिक्षा और आवास का सपना हुआ पूरा

जालौन जनपद में मिशन शक्ति 5.0 अभियान नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन की अलख को लगातार प्रज्वलित कर रहा है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पाण्डेय की जनसुनवाई के दौरान संवेदनशीलता और मानवता का एक प्रेरक उदाहरण सामने आया।

उमरारखेड़ा निवासी दिव्यांग देवेंद्र प्रताप सिंह, उनकी पत्नी क्रांति देवी और पुत्री निहारिका गौतम अपनी समस्याओं के साथ जिलाधिकारी के पास पहुंचे। बाहर खड़ी उरई सीओ सिटी लेडी सिंघम अर्चना सिंह ने उन्हें तुरंत सहायता प्रदान की और जिलाधिकारी तक पहुँचाया।

जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने दिव्यांग परिवार का स्वागत करते हुए अपनी कुर्सी छोड़कर उन्हें बैठाया। परिवार ने बताया कि उनकी पुत्री निहारिका, जो कक्षा 10 की छात्रा है, की स्कूल फीस भरना मुश्किल हो रहा है और उनके पास रहने के लिए आवास नहीं है।

इस पर जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रप्रकाश को तत्काल निर्देशित किया कि छात्रा की पढ़ाई और आवास की सुविधा शाम तक सुनिश्चित की जाए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...