1. हिन्दी समाचार
  2. अयोध्या
  3. युद्धस्तर चल रहा राम मंदिर का निर्माण, मुख्य द्वार पर देवी देवताओं का भव्य चित्रण

युद्धस्तर चल रहा राम मंदिर का निर्माण, मुख्य द्वार पर देवी देवताओं का भव्य चित्रण

अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की शुक्रवार को नई तस्वीरें सामने आई हैं। पहली तस्वीर ग्राउंड फ्लोर पर गर्भगृह के मुख्य दरवाजे की है। इन दरवाजों पर विष्णु कमल, हाथी, प्रणाम स्वागत मुद्रा में देवी चित्र अंकित है। सागौन की लकड़ी से बना यह दरवाजा करीब 10 फीट चौड़ा और 15 फीट ऊंचा है। अब इन्हें लगाकर इनकी टेस्टिंग की जा रही है। दूसरी तस्वीर राम मंदिर के सिंह द्वार की है। प्रवेश द्वार की सीढ़ियों पर संगमरमर के पत्थरों का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

By: Desk Team  RNI News Network
Updated:
युद्धस्तर चल रहा राम मंदिर का निर्माण, मुख्य द्वार पर देवी देवताओं का भव्य चित्रण

सीनियर जर्नलिस्ट प्रताप राव की कलम से…

अयोध्याः अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर निर्माण कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। निर्माणाधीन राम मंदिर की शुक्रवार को नई तस्वीरें सामने आई हैं। पहली तस्वीर ग्राउंड फ्लोर पर गर्भगृह के मुख्य दरवाजे की है। इन दरवाजों पर विष्णु कमल, हाथी, प्रणाम स्वागत मुद्रा में देवी चित्र अंकित है। सागौन की लकड़ी से बना यह दरवाजा करीब 10 फीट चौड़ा और 15 फीट ऊंचा है। अब इन्हें लगाकर इनकी टेस्टिंग की जा रही है। दूसरी तस्वीर राम मंदिर के सिंह द्वार की है। प्रवेश द्वार की सीढ़ियों पर संगमरमर के पत्थरों का कार्य तेजी से किया जा रहा है। श्रीराम जन्मभूमि पथ को राम भक्तों के लिए खोल दिया गया है। राम पथ के पहले फेज यानी नया घाट से उदया चौराहे तक का काम अक्टूबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। राम मंदिर के साथ अयोध्या में राम पथ, भक्ति पथ, धर्म पथ और न्याय पथ बनाए जा रहे हैं। ये सभी दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएंगे।

गौलतलब है कि 22 जनवरी को मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस मौके पर अयोध्या में करीब 10 हजार अतिथि और दो लाख से ज्यादा राम भक्त पहुंचेंगे। इसके बाद रामलला दर्शन कार्यक्रम के तहत विश्व हिंदू परिषद के सभी 44 प्रांतों से रोज 25 हजार राम भक्त रामलला का दर्शन करने आएंगे।

वर्तमान में सुबह सबसे पहले भगवान राम की आरती होती है। उसके बाद महावीर को सरयू जल से स्नान कराया जाता है। फिर वार के मुताबिक वस्त्र धारण करवा कर भोग में रबड़ी अर्पित की जाती है। दोपहर में भोजन में सब्जी, पूड़ी, चावल, मिठाई का भोग, शाम के समय मिठाई के साथ मेवा,फल और रात्रि शयन के समय भोजन थाल में कई तरह के व्यंजनों भोग अर्पित किया जाता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...