1. हिन्दी समाचार
  2. गोरखपुर खबरें

गोरखपुर खबरें (Gorakhpur News in Hindi)

गोरखपुर में सीएम योगी ने किया भगवान विश्वकर्मा का विधि-विधान से पूजन

गोरखपुर में सीएम योगी ने किया भगवान विश्वकर्मा का विधि-विधान से पूजन

गोरखपुर में विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर जटाशंकर में आयोजित पूजनोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान विश्वकर्मा का विधि-विधान से पूजन किया। उन्होंने कारीगरों, शिल्पकारों, श्रमिकों और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कर्म, कौशल और सृजन के महत्व को रेखांकित किया।

गोरखपुर में पोखरे की सफाई करने वाले युवकों से मिले सीएम योगी, की सराहना

गोरखपुर में पोखरे की सफाई करने वाले युवकों से मिले सीएम योगी, की सराहना

गोरखपुर के मां तरकुलहा देवी धाम के सामने स्थित ऐतिहासिक पोखरे की सफाई में जुटे अनुपम गुप्ता और करन निषाद से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलाकात की। उन्होंने दोनों युवकों के श्रमदान और सेवा भाव की सराहना करते हुए पोखरे के जल्द सुंदरीकरण और स्थायी जीर्णोद्धार का आश्वासन दिया।

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुनीं जनसमस्याएं

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुनीं जनसमस्याएं

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने इलाज, जमीन, प्रशासन और सरकारी योजनाओं से जुड़ी शिकायतों के समयबद्ध समाधान के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान उन्होंने गौ सेवा की और एक दिव्यांग फरियादी को इलाज का भरोसा भी दिलाया।

गोरखपुर को मिली 119 परियोजनाओं की सौगात, सीएम योगी ने 3.09 करोड़ के कल्याण मंडपम का किया उद्घाटन

गोरखपुर को मिली 119 परियोजनाओं की सौगात, सीएम योगी ने 3.09 करोड़ के कल्याण मंडपम का किया उद्घाटन

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 40 करोड़ रुपये की 119 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। जंगल नकहा नंबर-2 में 3.09 करोड़ रुपये की लागत से बने कल्याण मंडपम का उद्घाटन भी किया गया। कार्यक्रम में सीएम ने गोरखपुर के इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, उद्योग, रोजगार और सरकारी योजनाओं का उल्लेख किया।

शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षकों का होगा सम्मान, सीएम योगी प्रदान करेंगे राज्य और मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार

शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षकों का होगा सम्मान, सीएम योगी प्रदान करेंगे राज्य और मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार

शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 सितंबर को गोरखपुर में आयोजित समारोह में उत्तर प्रदेश के 81 उत्कृष्ट शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार 2025 और मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार 2025 से सम्मानित करेंगे। चयनित शिक्षकों में बेसिक शिक्षा के 61 और माध्यमिक शिक्षा के 20 शिक्षक शामिल हैं। पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों को सम्मान राशि के साथ अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी।

बशारतपुर में कल्याण मंडपम तैयार, 29 अगस्त को सीएम योगी करेंगे लोकार्पण

बशारतपुर में कल्याण मंडपम तैयार, 29 अगस्त को सीएम योगी करेंगे लोकार्पण

गोरखपुर के बशारतपुर में 3.10 करोड़ रुपये की लागत से तैयार दो मंजिला कल्याण मंडपम का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 29 अगस्त को लोकार्पण करेंगे। परिसर में बड़ा हॉल, छह कमरे, किचन, पार्किंग, लॉन समेत कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसका उद्देश्य अल्प और मध्यम आय वर्ग के परिवारों को किफायती दर पर आयोजन स्थल उपलब्ध कराना है।

गोरखपुर में 10.5 एकड़ की अवैध प्लाटिंग पर GDA की कार्रवाई, सड़क और चहारदीवारी ध्वस्त

गोरखपुर में 10.5 एकड़ की अवैध प्लाटिंग पर GDA की कार्रवाई, सड़क और चहारदीवारी ध्वस्त

गोरखपुर में GDA ने अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 10.5 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अनधिकृत कॉलोनियों को ध्वस्त कराया। जंगल महेताब राय में 7.5 एकड़ और जंगल बेनीमाधव में 3 एकड़ क्षेत्र में बनी सड़क, चहारदीवारी व अन्य निर्माण हटाए गए।

पीआरडी जवानों को सीएम योगी की बड़ी सौगात, 600 रुपये होगा ड्यूटी भत्ता

पीआरडी जवानों को सीएम योगी की बड़ी सौगात, 600 रुपये होगा ड्यूटी भत्ता

पीआरडी जवानों को सीएम योगी की बड़ी सौगात, 600 रुपये होगा ड्यूटी भत्ता,गोरखपुर में आयोजित पीआरडी स्वयंसेवकों के सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने की दैनिक भत्ता वृद्धि की घोषणा

गोरखपुर में आज होगा कुश्ती महासंग्राम, CM योगी आदित्यनाथ करेंगे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन

गोरखपुर में आज होगा कुश्ती महासंग्राम, CM योगी आदित्यनाथ करेंगे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन

गोरखपुर के श्रीगोरखनाथ मंदिर परिसर में 17 अगस्त को नागपंचमी के अवसर पर कुश्ती महासंग्राम आयोजित होगा। CM योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे। विजेता को ₹1.01 लाख, उपविजेता को ₹51 हजार और तीसरे स्थान पर रहने वाले पहलवान को ₹25 हजार की पुरस्कार राशि मिलेगी।

सीएम योगी ने गोरखपुर को दी बड़ी सौगात, बोले -सतत विकास से बनी गोरखपुर की नई पहचान

सीएम योगी ने गोरखपुर को दी बड़ी सौगात, बोले -सतत विकास से बनी गोरखपुर की नई पहचान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में ग्रीन सिटी-माधोपुर बंधा तक 1.8 किमी सड़क का लोकार्पण किया। करीब 70 करोड़ की लागत से बनी सड़क से आवागमन और जलनिकासी की समस्या दूर होगी।

श्रावण सोमवार पर CM योगी ने किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना

श्रावण सोमवार पर CM योगी ने किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना

गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में श्रावण मास के पावन सोमवार पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधि-विधान से भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया। मंदिर परिसर स्थित शक्तिपीठ में सीएम योगी ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। इस दौरान गोरखनाथ मंदिर में सुबह से ही भक्ति और आस्था का माहौल नजर आया।

बाबा धाम की यात्रा पर निकले गोरखपुर के युवक की गई जान, शव पहुंचते ही मचा कोहराम

बाबा धाम की यात्रा पर निकले गोरखपुर के युवक की गई जान, शव पहुंचते ही मचा कोहराम

गोरखपुर के 27 वर्षीय बजरंगी निषाद बाबा धाम में कांवड़ यात्रा के लिए निकले थे, लेकिन बांका जिले के कटोरिया क्षेत्र में उनका शव तालाब से बरामद हुआ। शुक्रवार रात शव घर पहुंचने के बाद परिजनों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया। परिजन मौत की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस के आश्वासन के बाद चक्का जाम समाप्त कर दिया गया।

गोरखपुर के नए मंडलायुक्त बने इंद्र विक्रम सिंह, विकास कार्यों में तेजी और जनसमस्याओं के समाधान पर रहेगा विशेष जोर

गोरखपुर के नए मंडलायुक्त बने इंद्र विक्रम सिंह, विकास कार्यों में तेजी और जनसमस्याओं के समाधान पर रहेगा विशेष जोर

गोरखपुर के नए मंडलायुक्त इंद्र विक्रम सिंह ने पदभार ग्रहण करते हुए विकास परियोजनाओं को समयबद्ध पूरा कराने, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान, पारदर्शी प्रशासन और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने गोरखनाथ मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं, यातायात, साफ-सफाई और जनसुनवाई व्यवस्था को बेहतर बनाने पर भी विशेष जोर दिया।

गोरखपुर में SSP का बड़ा एक्शन: कोतवाली प्रभारी लाइन हाजिर, नगर निगम चौकी प्रभारी निलंबित

गोरखपुर में SSP का बड़ा एक्शन: कोतवाली प्रभारी लाइन हाजिर, नगर निगम चौकी प्रभारी निलंबित

गोरखपुर में SSP ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए कोतवाली प्रभारी छत्रपाल सिंह को लाइन हाजिर और नगर निगम चौकी प्रभारी महिला उपनिरीक्षक दीपशिखा को निलंबित कर दिया। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू होगी।

गोरखपुर जेल से बंदी फरार होने की सूचना से हड़कंप, पॉक्सो एक्ट के आरोपी की तलाश जारी

गोरखपुर जेल से बंदी फरार होने की सूचना से हड़कंप, पॉक्सो एक्ट के आरोपी की तलाश जारी

गोरखपुर जिला जेल से पॉक्सो एक्ट के मामले में बंद एक बंदी के फरार होने की सूचना से हड़कंप मच गया। जेल प्रशासन ने तत्काल बंदियों की गिनती कराई और पुलिस की मदद से फरार बंदी की तलाश शुरू कर दी है।