Aligarh (Aligarh Uttar Pradesh News in Hindi)

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव की मांग तेज, भूख हड़ताल के 11वें दिन मौलाना आजाद लाइब्रेरी पर जड़ा ताला

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव की मांग तेज, भूख हड़ताल के 11वें दिन मौलाना आजाद लाइब्रेरी पर जड़ा ताला

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है। भूख हड़ताल के 11वें दिन छात्रों ने मौलाना आजाद लाइब्रेरी के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया। छात्र 2019 से बंद चुनावों की बहाली की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपों के बाद पुलिस-प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

टप्पल में यमुना प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 30 हेक्टेयर जमीन अतिक्रमण मुक्त

टप्पल में यमुना प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 30 हेक्टेयर जमीन अतिक्रमण मुक्त

अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में यमुना प्राधिकरण ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 30 हेक्टेयर यानी 3 लाख वर्ग मीटर जमीन को कब्जे से मुक्त कराया। अभियान में प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ पुलिस और राजस्व विभाग की टीम भी शामिल रही। प्राधिकरण ने आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

अलीगढ़ में MaxVolt Energy के 700 करोड़ के बैटरी प्लांट का भूमि पूजन, हजारों रोजगार की उम्मीद

अलीगढ़ में MaxVolt Energy के 700 करोड़ के बैटरी प्लांट का भूमि पूजन, हजारों रोजगार की उम्मीद

अलीगढ़ के गभाना क्षेत्र में MaxVolt Energy Industries Limited करीब 700 करोड़ रुपये के निवेश से अत्याधुनिक बैटरी निर्माण संयंत्र स्थापित करने जा रही है। 6 एकड़ में बनने वाले प्लांट की प्रस्तावित क्षमता 10 GWh होगी। कंपनी के अनुसार परियोजना से हजारों प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

शौर्य चक्र विजेता मरीन कमांडो राम गोयल का गांव में भव्य स्वागत

शौर्य चक्र विजेता मरीन कमांडो राम गोयल का गांव में भव्य स्वागत

अलीगढ़ के बेसवां निवासी भारतीय नौसेना के मरीन कमांडो राम गोयल को शौर्य चक्र मिलने के बाद गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें वीरता के लिए सम्मानित किया है।

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से युवाओं को मिल रही नई पहचान

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से युवाओं को मिल रही नई पहचान

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता के नए अवसर मिल रहे हैं। जिले में 1252 आवेदन बैंकों को भेजे गए, जिनमें से 471 ऋण स्वीकृत हुए और 109 युवाओं को योजना का लाभ मिल चुका है।

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 106 किलो खराब खाद्य सामग्री नष्ट

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 106 किलो खराब खाद्य सामग्री नष्ट

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान 106 किलो खराब और अस्वच्छ खाद्य सामग्री को मौके पर नष्ट किया गया तथा 5 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। जांच में कई जगह साफ-सफाई में गंभीर लापरवाही सामने आने पर एक कैटरिंग गोदाम को बंद करने के निर्देश दिए गए। विभाग ने यात्रियों

अधिवक्ताओं का विरोध, एसडीएम कोर्ट के अनिश्चितकालीन बहिष्कार का ऐलान

अधिवक्ताओं का विरोध, एसडीएम कोर्ट के अनिश्चितकालीन बहिष्कार का ऐलान

अलीगढ़ की खैर तहसील में न्यायिक कार्यप्रणाली को लेकर अधिवक्ताओं ने एसडीएम कोर्ट के अनिश्चितकालीन बहिष्कार का निर्णय लिया है। वकीलों का आरोप है कि भीषण गर्मी के बीच सुनवाई में लगातार देरी हो रही है, जिससे अधिवक्ताओं और वादकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Aligarh : राज्यपाल की अध्यक्षता में महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय का दूसरा दीक्षांत समारोह हुआ सम्पन्न

Aligarh : राज्यपाल की अध्यक्षता में महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय का दूसरा दीक्षांत समारोह हुआ सम्पन्न

Aligarh : अलीगढ़ में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय का दूसरा दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ, जिसमें मेधावी छात्रों को उपाधियाँ और पदक प्रदान किए गए। राज्यपाल ने शिक्षा को समाजसेवा, नवाचार और अनुशासन से जोड़ने पर बल दिया। समारोह में आंगनवाड़ी किट वितरण, बालिकाओं के लिए एचपीवी वैक्सीनेशन और विश्वविद्यालय विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

Aligarh : अलीगढ़ पुलिस ने जुमे की नमाज और त्योहारों को लेकर फ्लैग किया मार्च

Aligarh : अलीगढ़ पुलिस ने जुमे की नमाज और त्योहारों को लेकर फ्लैग किया मार्च

Aligarh : अलीगढ़ पुलिस ने जुमे की नमाज और आगामी त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई और फ्लैग मार्च किया।सभी थाना प्रभारियों ने प्रमुख बाजारों, चौराहों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल के साथ मार्च कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।जनपद की स्थिति पूरी तरह सामान्य है और पुलिस सतर्क निगरानी जारी रखे हुए है।

Aligarh : एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का किया निरीक्षण

Aligarh : एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का किया निरीक्षण

Aligarh : एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया और पुलिसकर्मियों के टर्नआउट तथा शारीरिक दक्षता की जांच की। उन्होंने पीआरवी वाहनों और उपकरणों की स्थिति की समीक्षा करते हुए रिस्पॉन्स टाइम सुधारने और घटनास्थल सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। परेड के बाद उन्होंने पुलिस लाइन परिसर और सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया।

Aligarh : नवरात्रि-दशहरा पर खाद्य सुरक्षा अभियान,मिलावट रोकने को जिले में विशेष छापामारी

Aligarh : नवरात्रि-दशहरा पर खाद्य सुरक्षा अभियान,मिलावट रोकने को जिले में विशेष छापामारी

Aligarh : त्योहारों पर मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष अभियान चलाया और विभिन्न प्रतिष्ठानों से 13 खाद्य नमूने एकत्र किए।नमूनों को जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है, रिपोर्ट आने पर दोषियों पर कानूनी कार्रवाई होगी।विभाग ने उपभोक्ताओं से प्रमाणित और सुरक्षित खाद्य सामग्री ही खरीदने की अपील की है।

Aligarh : जल निगम की बड़ी लापरवाही, टूटी पाइपलाइन से लोगों की बढ़ीं मुश्किलें

Aligarh : जल निगम की बड़ी लापरवाही, टूटी पाइपलाइन से लोगों की बढ़ीं मुश्किलें

Aligarh : अलीगढ़ के धौरा माफी क्षेत्र में पानी की सप्लाई करने वाली पाइपलाइन जगह-जगह टूटी हुई है, जिससे पानी की भारी बर्बादी हो रही है।शिकायतों के बावजूद नगर निगम और जल निगम के अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि समय पर मरम्मत न होने पर मकानों और रास्तों को बड़ा नुकसान हो सकता है।

Aligarh : अलीगढ़ पुलिस को मिला नया कप्तान, एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने संभाला पदभार

Aligarh : अलीगढ़ पुलिस को मिला नया कप्तान, एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने संभाला पदभार

Aligarh : अलीगढ़ के नए एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने पदभार संभाला।उन्होंने अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और जनता से संवाद को प्राथमिकता बताया।ईमानदारी व निष्पक्षता से जनता की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।

Aligarh : रुपए मांगने के आरोप में दरोगा निलंबित, SSP ने दिखाई सख्ती

Aligarh : रुपए मांगने के आरोप में दरोगा निलंबित, SSP ने दिखाई सख्ती

Aligarh : अलीगढ़ में दरोगा रजत खोखर को रुपए मांगने और धमकी देने के आरोप में निलंबित किया गया।एसएसपी संजीव सुमन ने भ्रष्टाचार पर सख़्ती दिखाते हुए तत्काल कार्रवाई की।जनता में संदेश गया कि पुलिस विभाग अनुशासन और पारदर्शिता को लेकर गंभीर है।