1. हिन्दी समाचार
  2. राज्य खबरें

राज्य खबरें (State News in Hindi)

Lucknow : शिक्षक दिवस पर गुरु के सम्मान में रोपे जाएंगे पौधे

Lucknow : शिक्षक दिवस पर गुरु के सम्मान में रोपे जाएंगे पौधे

Lucknow : योगी सरकार ने पौधरोपण महाभियान-2025 में एक दिन में 37.21 करोड़ पौधे लगाकर ऐतिहासिक कीर्तिमान बनाया। इस अभियान में एकलव्य वन, शक्ति वन, अटल वन जैसे कई विशिष्ट वनों की स्थापना की गई। 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर “एक पेड़ गुरु के नाम” विशेष पौधरोपण कार्यक्रम प्रदेशभर में आयोजित होगा।

Unnao : उन्नाव में खाद की किल्लत: किसान परेशान, निजी दुकानों पर दोगुने दाम

Unnao : उन्नाव में खाद की किल्लत: किसान परेशान, निजी दुकानों पर दोगुने दाम

Unnao : उन्नाव में खरीफ सीजन के दौरान खाद की किल्लत से किसान परेशान हैं। समितियों पर घंटों लाइन लगाने के बावजूद किसानों को खाद नहीं मिल रही और निजी दुकानों पर दोगुने दाम चुकाने पड़ रहे हैं। किसानों ने चेतावनी दी है कि समय पर खाद न मिलने से धान और अन्य फसलें प्रभावित होंगी।

Lucknow : अटल बिहारी वाजपेई मेडिकल यूनिवर्सिटी का पहला दीक्षांत समारोह, नए मेडिकल कॉलेज की घोषणा

Lucknow : अटल बिहारी वाजपेई मेडिकल यूनिवर्सिटी का पहला दीक्षांत समारोह, नए मेडिकल कॉलेज की घोषणा

Lucknow : लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेई मेडिकल यूनिवर्सिटी का पहला दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ, जिसमें 70 से अधिक मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने नए मेडिकल कॉलेज और डिजिटल सेंट्रल लाइब्रेरी शुरू करने की घोषणा की।कार्यक्रम में चिकित्सा शिक्षा की प्रगति और बेटियों की बढ़ती भागीदारी पर विशेष जोर दिया गया।

Gorakhpur : हर पात्र को दिलाएं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ : सीएम योगी

Gorakhpur : हर पात्र को दिलाएं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ : सीएम योगी

Gorakhpur : सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान करीब 250 लोगों की समस्याएं सुनीं और समयबद्ध, पारदर्शी समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर पात्र व्यक्ति को शासन की योजनाओं का लाभ मिले और किसी भी पात्र को वंचित न रखा जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक सहायता की प्राथमिकता और अवैध कब्जों पर सख्त कार्रवाई के आदेश भी दिए।

PET 2025 : अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परिवहन विभाग ने की तैयारी, चलेगी अतिरिक्त बसें

PET 2025 : अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परिवहन विभाग ने की तैयारी, चलेगी अतिरिक्त बसें

PET 2025 : यूपी पीईटी 2025 परीक्षा 6-7 सितंबर को 46 जिलों में आयोजित होगी, जिसके लिए परिवहन विभाग ने अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की है।अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु हेल्पलाइन नंबर और सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।परीक्षा OMR आधारित होगी, जिसमें 100 प्रश्न होंगे और नकारात्मक अंकन लागू रहेगा।

Mathura : मथुरा में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, प्रशासन सतर्क

Mathura : मथुरा में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, प्रशासन सतर्क

Mathura : मथुरा में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुँच गया है और कई इलाके बाढ़ की चपेट में हैं। प्रशासन ने वृंदावन परिक्रमा मार्ग को रोक दिया और स्कूल-कॉलेज चार सितंबर तक बंद किए। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने और बचाव कार्य जारी हैं।

Muzaffarnagar : मुजफ्फरनगर में ब्रिटिश कालीन पुल बंद, ग्रामीणों और यात्रियों को भारी परेशानी

Muzaffarnagar : मुजफ्फरनगर में ब्रिटिश कालीन पुल बंद, ग्रामीणों और यात्रियों को भारी परेशानी

Muzaffarnagar : मुजफ्फरनगर के निरगाजनी झाल में ब्रिटिश कालीन पुल की जर्जर स्थिति के कारण पुल को सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया है।इससे स्थानीय ग्रामीणों और यात्रियों को शुकतीर्थ-बरला मार्ग पर आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीण और क्षेत्रवासियों ने शासन-प्रशासन से शीघ्र पुल के मरम्मत और नए पुल के निर्माण की मांग की है।

UP : विकसित उत्तर प्रदेश का खाका,3 मिशन, 3 थीम और 12 सेक्टर पर आधारित

UP : विकसित उत्तर प्रदेश का खाका,3 मिशन, 3 थीम और 12 सेक्टर पर आधारित

UP : उत्तर प्रदेश सरकार ने 2047 तक विकसित प्रदेश बनाने के लिए 3 मिशन, 3 थीम और 12 प्रमुख सेक्टर के तहत मजबूत विकास रूपरेखा तैयार की है।मिशन में समग्र विकास, आर्थिक नेतृत्व और सांस्कृतिक पुनर्जागरण शामिल हैं, जबकि थीम आर्थिक, सृजन और जीवन शक्ति पर केंद्रित हैं।यह बहुआयामी योजना नागरिकों के जीवन स्तर, आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक उन्नति को सुनिश्चित कर उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने

UP : CM योगी ने मांगे जनता से सुझाव, जनता की राय से बनेगा विकसित उत्तर प्रदेश

UP : CM योगी ने मांगे जनता से सुझाव, जनता की राय से बनेगा विकसित उत्तर प्रदेश

UP : उत्तर प्रदेश को 2047 तक विकसित राज्य बनाने के लिए “समर्थ उत्तर प्रदेश - विकसित उत्तर प्रदेश 2047” अभियान शुरू किया गया है, जिसमें आम नागरिक अपने सुझाव QR कोड और ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से सीधे सरकार तक भेज सकेंगे।उपयोगी सुझाव नीति आयोग और विशेषज्ञों द्वारा चुने जाएंगे और जनपद व प्रदेश स्तर पर पुरस्कृत किए जाएंगे।मुख्यमंत्री ने जनता से सक्रिय भागीदारी की अपील की, ताकि सुझाव

UP : शिक्षा में क्रांतिकारी बदलाव.अभियान के लिए विशेषज्ञों ने साझा किये विचार

UP : शिक्षा में क्रांतिकारी बदलाव.अभियान के लिए विशेषज्ञों ने साझा किये विचार

UP : उत्तर प्रदेश सरकार ने “समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश 2047” अभियान की शुरुआत की, जिसमें प्रदेश को 2047 तक 6 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था वाला विकसित राज्य बनाने के रोडमैप पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, ऊर्जा, संस्कृति और सामाजिक संरचना पर विशेष ध्यान देने के सुझाव दिए गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत वरिष्ठ अधिकारी और विद्वानों ने शिक्षा, रिसर्च, सामाजिक समरसता और ग्रामीण विकास

Barabanki : बारिश में डूबती उम्मीदें, टूटी सड़कों ने बढ़ाई मुसीबत

Barabanki : बारिश में डूबती उम्मीदें, टूटी सड़कों ने बढ़ाई मुसीबत

Barabanki : बाराबंकी जिले के जैदपुर नगर पंचायत के इस्लामनगर मोहल्ले के लोग टूटी सड़कों और बारिश में होने वाले जलभराव से जूझ रहे हैं। नगर पंचायत में शामिल हुए महीनों बीत गए लेकिन विकास कार्य नहीं हुए, जिससे हालात बद से बदतर हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद कोई सुनवाई नहीं होती और हर बारिश के साथ उनकी उम्मीदें भी मिट्टी में मिल जाती

Ballia : प्रशासनिक मदद के बिना बाढ़ के पानी से शव लेकर गुजरे ग्रामीण

Ballia : प्रशासनिक मदद के बिना बाढ़ के पानी से शव लेकर गुजरे ग्रामीण

Ballia : बलिया के बैरिया तहसील क्षेत्र के शिवकपुर दियर गांव में पूर्व सैनिक सुरेश यादव की मां के निधन के बाद शव को श्मशान घाट ले जाने के लिए न नाव मिली और न प्रशासन से मदद। परिजनों व ग्रामीणों ने शव को कंधे पर उठाकर बाढ़ के तेज पानी से पार कराया और अंतिम संस्कार किया। घटना की तस्वीर वायरल होने से प्रशासन की लापरवाही उजागर हुई।

UP : सीएम योगी की बड़ी घोषणा, “भारत डीप टेक 2025” की दिशा में बढ़ेगा यूपी

UP : सीएम योगी की बड़ी घोषणा, “भारत डीप टेक 2025” की दिशा में बढ़ेगा यूपी

UP : आईआईटी कानपुर से भारत के पहले राष्ट्रीय डीपटेक सम्मेलन “डीपटेक भारत 2025” का शुभारंभ हुआ, जिसमें सीएम योगी ने यूपी को डीपटेक क्षेत्र में अगुवा बनाने का संकल्प जताया।सम्मेलन में डीपटेक पॉलिसी 2035, देश का पहला डीपटेक एक्सेलेरेटर और एआई को-पायलट लॉन्च किए गए।डीआरडीओ, इसरो और 200 से अधिक वेंचर कैपिटल फर्मों की मौजूदगी में हाई-टेक निवेश और रोजगार सृजन की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

Ghaziabad : दिल्ली-एनसीआर में मूसलाधार बारिश ने किया जनजीवन अस्त-व्यस्त, गाजियाबाद में नगर निगम की लापरवाही

Ghaziabad : दिल्ली-एनसीआर में मूसलाधार बारिश ने किया जनजीवन अस्त-व्यस्त, गाजियाबाद में नगर निगम की लापरवाही

Ghaziabad : गाजियाबाद समेत दिल्ली-एनसीआर में मूसलाधार बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया है।साहिबाबाद स्टेशन और दिल्ली-मेरठ हाईवे पर हालात सबसे खराब रहे, लोग घंटों जाम में फंसे रहे।निगम की लापरवाही और जनता की गंदगी फेंकने की आदत से हर साल बरसात में यही संकट दोहराया जाता है।

Lucknow : राज्यपाल से भारतीय विदेश सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट, कई पहलुओं पर की चर्चा

Lucknow : राज्यपाल से भारतीय विदेश सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट, कई पहलुओं पर की चर्चा

Lucknow : उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भारतीय विदेश सेवा के अधिकारियों से मुलाकात कर उन्हें शासन, विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े अनुभव साझा किए। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, निवेश, पर्यटन और सामाजिक कल्याण में प्रदेश की प्रगति और राजभवन की नवाचारी पहलों की जानकारी दी। अधिकारियों ने इस मार्गदर्शन और अनुभव के लिए राज्यपाल का आभार व्यक्त किया।