1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में फतेहपुर पहुंचे बृजेश पाठक, बोले- प्रचंड बहुमत के साथ जीतेंगे लोकसभा चुनाव

संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में फतेहपुर पहुंचे बृजेश पाठक, बोले- प्रचंड बहुमत के साथ जीतेंगे लोकसभा चुनाव

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में फतेहपुर पहुंचे। उन्होंने कहा कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। पाठक ने कहा कि सपा और अरविंद केजरीवाल के गठबंधन से बीजेपी को कोई नुकसान होने वाला नहीं है। यह गठबंधन भी फेल होगा।

By: Desk Team  RNI News Network
Updated:
gnews
संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में फतेहपुर पहुंचे बृजेश पाठक, बोले- प्रचंड बहुमत के साथ जीतेंगे लोकसभा चुनाव

फतेहपुरः उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में फतेहपुर पहुंचे। उन्होंने कहा कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। पाठक ने कहा कि सपा और अरविंद केजरीवाल के गठबंधन से बीजेपी को कोई नुकसान होने वाला नहीं है। यह गठबंधन भी फेल होगा। डिप्टी सीएम ने  ओम प्रकाश राजभर की पार्टी से गठबंधन के सवाल पर कहा कि ओम प्रकाश राजभर उनके मित्र है और आने वाले समय में गठबंधन के बारे में बताएंगे। वहीं कर्नाटक में हार के बाद यूपी में बीजेपी को कांग्रेस से खतरे के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस को 2024 में कुछ नहीं मिलेगा। इस मौके पर डिप्टी सीएम ने मंच से कांग्रेस सपा और बसपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन काल में भ्रष्टाचार बहुत तेज़ी से बढ़ रहा था। भारत मे अमीर और अमीर हो रहा था वहीं गरीब और गरीब होता जा रहा था। जबकि मोदी जी ने दुनिया में भारत की छवि बदलने का काम किया है।

(बृजेश पाठक, डिप्टी सीएम, उत्तर प्रदेश)

डिप्टी सीएम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने महात्मा गांधी से उनका नाम तो ले लिया लेकिन कोई काम नहीं किया। कांग्रेस ने सिर्फ अपने परिवार को मजबूत करने का काम किया है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि बुंदेलखंड में प्यास बुझाने के लिए ट्रेन से पानी जाता था, लेकिन हमारी सरकार ने हर घर नल योजना के तहत हर गांव में टोटी से जल देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार में खाद के लिए किसानों को लाठी खानी पड़ती थी लेकिन उनकी सरकार में हर किसान को पर्याप्त मात्रा में खाद देने का काम किया है। सभी जिलों में चौबीस घंटे बिजली देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर जनवरी माह में बनाकर तैयार हो जाएगा। जनता जाए और अयोध्या में दर्शन करके आये। उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर परिवार वाद का आरोप लगाया।

फतेहपुर से संवाददाता बबलू सिंह की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...