Desk Team

RNI News के एडिटर इन चीफ ने औद्योगिक विकास विभाग के मंत्री नंदी को दिया नोटिस

RNI News के एडिटर इन चीफ ने औद्योगिक विकास विभाग के मंत्री नंदी को दिया नोटिस

आरएनआई न्यूज़ के एडिटर इन चीफ व सीईओ आर.सी. भट्ट ने औद्योगिक विकास विभाग में तबादलों और पदस्थापन में भ्रष्टाचार को लेकर मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी से सवाल किया, तो मंत्री ने उन्हें ब्लैकमेलर कहा।इस टिप्पणी के विरोध में चैनल ने मंत्री को कानूनी नोटिस भेजा है।

Bundelkhand : सीएम योगी का 9 जुलाई को जालौन दौरा, नून नदी पुनर्जीवन परियोजना का करेंगे निरीक्षण

Bundelkhand : सीएम योगी का 9 जुलाई को जालौन दौरा, नून नदी पुनर्जीवन परियोजना का करेंगे निरीक्षण

Bundelkhand : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 9 जुलाई को जालौन जिले के ग्राम सतोह में पुनर्जीवित नून नदी परियोजना का निरीक्षण करेंगे।जिलाधिकारी राजेश पाण्डेय के नेतृत्व में 9 किलोमीटर तक विलुप्त नदी को पुनर्जीवित करने में सफलता मिली है।दौरे को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा है, जबकि जलशक्ति मंत्री के फीडबैक से इस कार्यक्रम को हरी झंडी मिली।

Lucknow : NAAC में ‘A’ ग्रेड मिलने पर बांदा कृषि विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल से भेंट

Lucknow : NAAC में ‘A’ ग्रेड मिलने पर बांदा कृषि विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल से भेंट

Lucknow : बांदा कृषि विश्वविद्यालय की टीम ने नैक में ‘ए’ ग्रेड मिलने पर राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से भेंटकर आभार जताया।राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों से शोध, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को और मजबूत करने के निर्देश दिए।उन्होंने छात्रों में व्यावहारिक कौशल, ऑर्गेनिक खेती और समाजोपयोगी शोध को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

Noida : भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सवाल पूछने पर बौखलाए औद्योगिक विकास मंत्री , यूपी की बात पर लगाए अनर्गल आरोप

Noida : भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सवाल पूछने पर बौखलाए औद्योगिक विकास मंत्री , यूपी की बात पर लगाए अनर्गल आरोप

Noida : शुक्रवार को नोएडा पहुंचे प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नदी ने नोएडा अथॉरिटी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की | वही भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सवाल पूछने पर बौखलाए औद्योगिक विकास मंत्री , नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने यूपी की बात पर अनर्गल आरोप लगाए

UP : CM योगी ने PCS प्रशिक्षुओं को दिए सफलता के 3 मंत्र, संवाद, संवेदनशीलता और सकारात्मकता

UP : CM योगी ने PCS प्रशिक्षुओं को दिए सफलता के 3 मंत्र, संवाद, संवेदनशीलता और सकारात्मकता

UP : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने PCS प्रशिक्षु अधिकारियों से संवाद में उन्हें संवाद, संवेदनशीलता और सकारात्मकता का मंत्र दिया।उन्होंने भूमि विवाद जैसे मुद्दों पर तेजी से न्याय दिलाने और मेरिट आधारित फैसले लेने की सलाह दी।सीएम ने कहा कि प्रशिक्षुओं की ऊर्जा और समर्पण से प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी।

Azamgarh: वेतन और पेंशन को लेकर जल निगम कर्मियों का धरना

Azamgarh: वेतन और पेंशन को लेकर जल निगम कर्मियों का धरना

Azamgarh: आजमगढ़ में जल निगम कर्मियों ने वेतन, पेंशन और सातवें वेतनमान की मांग को लेकर एकदिवसीय धरना दिया।प्रदर्शनकारियों ने मुंह और बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।चेतावनी दी गई कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Ballia : सपा सांसद सनातन पांडेय ने प्रदेश में बंद हो रहे प्राथमिक विद्यालयों को लेकर कसा तंज, बीजेपी सरकार पर किया हमला

Ballia : सपा सांसद सनातन पांडेय ने प्रदेश में बंद हो रहे प्राथमिक विद्यालयों को लेकर कसा तंज, बीजेपी सरकार पर किया हमला

Ballia : सपा सांसद सनातन पांडेय ने यूपी सरकार पर प्राथमिक विद्यालय बंद कर गरीबों को शिक्षा से वंचित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कावर यात्रा पर लगी पाबंदियों को भी संविधान के खिलाफ बताते हुए सरकार की आलोचना की।

UP : योगी सरकार की ऐतिहासिक पहल : प्रदेश में ‘आउटसोर्स सेवा निगम’ के गठन की मंज़ूरी

UP : योगी सरकार की ऐतिहासिक पहल : प्रदेश में ‘आउटसोर्स सेवा निगम’ के गठन की मंज़ूरी

UP : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के गठन को मंजूरी दी है, जो आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन, अधिकार और सामाजिक सुरक्षा की गारंटी देगा।इससे वेतन कटौती, ईपीएफ-ईएसआई में गड़बड़ी जैसी शिकायतों पर रोक लगेगी और पारदर्शिता आएगी।निगम की निगरानी में कर्मचारियों को समय पर वेतन और सभी वैधानिक लाभ सुनिश्चित किए जाएंगे।

Kushinagar : नारायणी नदी तटबंधों के मरम्मत कार्य में लापरवाही, भ्रष्टाचार पर उठे सवाल

Kushinagar : नारायणी नदी तटबंधों के मरम्मत कार्य में लापरवाही, भ्रष्टाचार पर उठे सवाल

Kushinagar : कुशीनगर में नारायणी नदी के तटबंधों की मरम्मत में भारी भ्रष्टाचार और लापरवाही सामने आई है, जहां मानसून से पहले केवल 30% काम ही पूरा हुआ।स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि सिंचाई विभाग के अधिकारियों की मनमानी और शासन की जीरो टॉलरेंस नीति की अनदेखी पर सवाल उठा रहे हैं।

Lucknow : उत्तर प्रदेश आम महोत्सव 2025 का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया शुभारंभ

Lucknow : उत्तर प्रदेश आम महोत्सव 2025 का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया शुभारंभ

Lucknow : उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन दिवसीय आम महोत्सव 2025 का उद्घाटन किया, जिसमें 800 से अधिक किस्मों के आमों की प्रदर्शनी हुई। महोत्सव किसानों की आय बढ़ाने और प्रदेश के आमों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने का माध्यम है। सरकार की आधुनिक तकनीक और पैक हाउस सुविधाओं से कृषि क्षेत्र में विकास हुआ है।

Gonda : योगी सरकार की पहल पर मनोरमा नदी पुनर्जीवन का ऐतिहासिक अभियान

Gonda : योगी सरकार की पहल पर मनोरमा नदी पुनर्जीवन का ऐतिहासिक अभियान

Gonda : गोण्डा में योगी सरकार के निर्देश पर मनोरमा नदी के पुनर्जीवन अभियान की शुरुआत हुई है।गाद और अतिक्रमण हटाकर जलधारा बहाल करने के साथ तटों पर वृक्षारोपण भी कराया जाएगा।जिलाधिकारी ने इसे जन आंदोलन बनाकर सांस्कृतिक और पर्यावरणीय गौरव का प्रतीक बताया।

UP : PCS-J 2022 घोटाले पर हाईकोर्ट में हलचल

UP : PCS-J 2022 घोटाले पर हाईकोर्ट में हलचल

UP : जस्टिस गोविंद माथुर आयोग ने यूपी पीसीएस-जे 2022 परीक्षा में गड़बड़ियों की जांच रिपोर्ट इलाहाबाद हाईकोर्ट को सीलबंद लिफाफे में सौंपी।रिपोर्ट 9 जुलाई को खोली जाएगी, जब अगली सुनवाई तय है।मामला उत्तर पुस्तिकाओं में छेड़छाड़ और मूल्यांकन अनियमितताओं के आरोपों से जुड़ा है।

Chandauli : मिलावटी खोया पकड़े जाने पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई

Chandauli : मिलावटी खोया पकड़े जाने पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई

Chandauli : चंदौली में खाद्य विभाग ने मिलावटी खोया पकड़ा और 20 कुंतल खोया जब्त कर नष्ट किया।खोया केमिकल और पाउडर मिलाकर बनाया गया था, जिसकी कीमत लगभग चार लाख रुपये है।जांच के लिए सैंपल लखनऊ भेजे गए हैं, और प्रशासन ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

UP : राज्यपाल ,आनंदीबेन पटेल से प्रो राजेन्द्र सिंह विश्वविद्यालय की टीम ने की शिष्टाचार भेंट

UP : राज्यपाल ,आनंदीबेन पटेल से प्रो राजेन्द्र सिंह विश्वविद्यालय की टीम ने की शिष्टाचार भेंट

UP : प्रो राजेन्द्र सिंह विश्वविद्यालय प्रयागराज की टीम ने ए ग्रेड प्राप्त करने पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात कर आभार व्यक्त किया। राज्यपाल ने शोध, प्रकाशन और रैंकिंग सुधार पर जोर देते हुए भविष्य की रणनीतियों पर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए।

Aligarh : अलीगढ़ में फर्जी डॉक्टरों पर कसा शिकंजा

Aligarh : अलीगढ़ में फर्जी डॉक्टरों पर कसा शिकंजा

Aligarh : अलीगढ़ के अमरोली क्षेत्र में कुर्बानियां क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग ने छापेमारी कर फर्जी डॉक्टरी का खुलासा किया। बिना वैध एलोपैथिक लाइसेंस के मरीजों का इलाज किया जा रहा था और एलोपैथिक दवाएं बरामद हुईं। क्लीनिक संचालक डॉ. आरिफ को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब देने को कहा गया है, वरना लाइसेंस रद्द करने और आपराधिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।