यूपी के सीएम योगी ने सोमवार देर रात एक उच्चस्तरीय बैठक में सभी जिलों के डीएम से वर्चुअली जुड़े। योगी ने प्रदेश के बाढ और जलभराव को देखते हुए आम जनता, कृषि फसलों और पशुधन की सुरक्षा और वहां तक सुविधाएं पहुंचाने के प्रयास की समीक्षा भी की।
यूपी के सीएम योगी ने सोमवार देर रात एक उच्चस्तरीय बैठक में सभी जिलों के डीएम से वर्चुअली जुड़े। योगी ने प्रदेश के बाढ और जलभराव को देखते हुए आम जनता, कृषि फसलों और पशुधन की सुरक्षा और वहां तक सुविधाएं पहुंचाने के प्रयास की समीक्षा भी की।
यदि रबी की फसल (गेंहू, आलू, तोरिया ,सरसों) के लिए अपने खेत को खाली रखा है तो मौसम देखकर आप ढैचा का फसल भी लगा सकते हैं। यही नहीं अगर जल-जमाव या बाढ़ के चलते किसी क्षेत्र की फसल नष्ट हो चुकी है तो भी मौजूदा समय में वहां ढैचे की खेती सबसे आसान विकल्प है।
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार एक ओर जहां 20 जुलाई को 36.50 करोड़ पौधरोपण कर रिकॉर्ड बनाने की तरफ बढ़ रही है, वहीं दूसरी तरफ कार्बन फाइनेंस को आधार बनाकार पौधरोपण करने वाले कृषकों की आय में भी वृद्धि करने का काम कर रही है। गौरतलब है कि, भारत सरकार ने 2070 तक देश को नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन में सक्षम बनाने की घोषणा की है।
उत्तर प्रदेश के बलिया के बांसडीह तहसील क्षेत्र के टिकुलिया भोजपुरवा गांव में घाघरा नदी के कटान को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मूड पर है।जिला प्रशासन बाढ़ पीड़ितो को हर संभव मदद का आश्वासन दें रही है। वही टिकुलिया भोजपुरवा के लेखापाल ने बताया की अबतक 6 लोगों का मकान कट कर घाघरा नदी में विलीन हो गए हैं। और जो सामने मकान दिख रहा है वो आज शाम तक
Yogi News: सीएम योगी आदित्यनाथ किसी भी रूप में प्रदेश की जनता या प्रदेश में हो रहे कार्य के प्रति किसी भी तरह की कोताही बरतना पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में प्रत्येक दिन कहीं-न-कहीं विकास कार्य या लोगों के जिंदगी में आने वाली समस्याओं को लेकर जनता दरबार करते रहते हैं। इसी संदर्भ में आज टोगी ऊर्जा विभाग की समीक्षा करने पहुंचे हैं। इस दौरान वे विभिन्न परियोजनाओं के
यूपी के 17 जिलों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। जिसके चलते 97 गांवों से प्रशासन का संपर्क टूट गया है वहीं करीब 20 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित बताए जा रहे हैं। इसी के साथ नेपाल बॉर्डर से सटे इलाके बाढ़ ग्रस्त हो चुके हैं।
आम चुनाव 2024 में भाजपा की यूपी में बड़ी हार के बाद पहली बार डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अपना बयान दिया है। रविवार को लखनऊ में हुए कार्यसमिति के बैठक में उन्होंने कहा कि, संगठन सरकार से बड़ा था, बड़ा है और हमेशा बड़ा रहेगा। आगे केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सात कालिदास मार्ग स्थित आवास का दरवाजा सभी के लिए खुला हुआ है। मैं उपमुख्यमंत्री बाद
नरेंद्र हिरवानी और गोरखपुर का क्रिकेट एक दूसरे के पर्याय हैं। देश के महान लेग स्पिनर्स में शुमार हिरवानी अपने खेल के बूते 1988 में क्रिकेटर ऑफ द ईयर भी रह चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हिरवानी की परंपरा को और समृद्ध करने जा रहे हैं। इसका जरिया बनेगा गोरखपुर के ग्रामीण क्षेत्र में बनने वाला वैश्विक स्तर का क्रिकेट स्टेडियम। इसके निर्माण की घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गत
Banaras Railway Station: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। रेलवे बनारस स्टेशन के 12 मीटर चौडे़ एफओबी(Free On Board) पर अब दुकानें खोलने जा रहा है। जिससे यहां से आवागमन करने वाले यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा। विदेशों के तर्ज पर बनने वाले 105 मीटर लंबे एफओबी का निर्माण का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
उन्नाव बस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। परिवहन विभाग के अधिकारियों को सीएम योगी ने दो टूक निर्देश दिये हैं कि भविष्य में प्रदेश की सड़कों पर डग्गामार या बिना परमिट कोई बस चलती मिली तो संबंधित अधिकारियों की खैर नहीं।
उत्तर प्रदेश के बरेली मंडल के तहत आने वाले पीलीभीत और शांहजहांपुर में बाढ़ के हालात बद-से-बदतर होते जा रहे हैं। लगातार शारदा नदी और देवहा नदीं में नेपाल और उत्तराखंड से पानी छोड़ा जा रहा है। जिससे बरेली देहात के करीब 80 गांवों को बाढ़ के दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बदायूं और बरेली को जोड़ने वाले पुल के पास भी जल का स्तर निरंतर बढ़
कानपुर के आसपास जिलों में बारिश होने और नरौरा व हरिद्वार से पानी छोड़े जाने से बैराज पर गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। यह चेतावनी बिंदु के करीब 113.390 मीटर तक पहुंच गई हैं।
भाजपा द्वारा हर साल 25 जून के संविधान की हत्या दिवस मनाने के फैसले के संबंध में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए अपने एक्स सोशल मीडिया हैंडल से तंज कसते हुए लिखा कि 30 जनवरी को बापू हत्या दिवस, चंडीगढ़ में बीजेपी की मेयर चुनाव धांधली, मणिपुर में नारी के मान-अपमान, हाथरस की बेटी की हत्या दिवस जैसे दिवस कब मनाए जाएंगे।
लगातार, उत्तर प्रदेश में टीचरों द्वारा ऑनलाइन अटेंडेंस को लेकर हो रहे विरोध के चलते अटेंडेंस प्रक्रिया में कुछ बदलाव किया गया है। ऐसे में अब अटेंडेंस अपलोड करने के लिए सुबह 8:30 बजे की टाइम बाउंड को हटा दिया गया है। वहीं यदि अब किसी भी प्रकार की टेक्निकल समस्या आती है तो ऐसे में टिचर्स दिन भर में किसी भी समय टैबलेट से हाजिरी लगा सकेंगे।
प्रदेश में अवैध खनन की शिकायतों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंभीर रुख अख्तियार किया है। सीएम के निर्देश पर भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग बड़े स्तर पर टेक्नोलॉजी के उपयोग से अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाने की तैयारी में है। इसके लिए सैटेलाइट से अवैध खनन वाले क्षेत्रों की निगरानी की जाएगी। साथ ही अवैध खनन में लगे वाहनों को वीटीएस प्रणाली के जरिए ट्रैक किया जाएगा। यही