1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. विधायक ने 42 लाभार्थियों को बांटे कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के चेक, ₹1.84 करोड़ की धनराशि वितरित

विधायक ने 42 लाभार्थियों को बांटे कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के चेक, ₹1.84 करोड़ की धनराशि वितरित

पयागपुर (बहराइच)। सोमवार को स्थानीय तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक सुभाष त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत 42 लाभार्थियों को कुल ₹1,84,50,000 (एक करोड़ चौरासी लाख पचास हजार रुपये) की धनराशि के चेक वितरित किए। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी, एसडीएम राकेश कुमार मौर्य, तहसीलदार रविकांत द्विवेदी और थानाध्यक्ष करुणाकर पांडेय के साथ ही भाजपा कार्यकर्ता, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। विधायक त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार किसानों, गरीबों और असहायों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जनधन योजना, चिकित्सा सहायता और अन्य योजनाओं की जानकारी भी उपस्थित लोगों को दी। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है। कार्यक्रम में मृतक कृषकों के परिजनों — पिंका देवी, रुखसाना, रमा, जहूरा, शोभा किशोरी, संगीता शर्मा, संजू देवी, प्रभावती, पूजा शर्मा और निर्मला देवी सहित अन्य लाभार्थियों को सहायता चेक सौंपे गए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अम्बेडकर नगर में आयोजित कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया, जिसे मौजूद लोगों ने देखा और सराहा। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष राम गोपाल शुक्ला, मंगल प्रसाद शुक्ला, समाजसेवी कपीश कुमार सिंह, ददाऊ शुक्ला, विनोद तिवारी, राम रंग शुक्ला और संजय सिंह सहित अनेक क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

By: Desk Team  RNI News Network
Updated:
विधायक ने 42 लाभार्थियों को बांटे कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के चेक, ₹1.84 करोड़ की धनराशि वितरित

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...