1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जेल में बंद अफजाल अंसारी की बिगड़ी तबीयत, गैंगस्टर मामले में काट रहा सजा

जेल में बंद अफजाल अंसारी की बिगड़ी तबीयत, गैंगस्टर मामले में काट रहा सजा

गाजीपुर की एक कोर्ट ने अफजाल अंसारी को गैंगस्टर मामले में दोषी पाया था। कोर्ट ने इस मामले में अफजाल को चार साल की सजा सुनाई है। सजा का ऐलान होते ही जन प्रतिनिधित्व कानून के तहत 2 साल से ज्यादा सजायाफ्ता होने पर लोकसभा सदस्यता भी समाप्त कर दी गई है।

By: Satyam Dubey  RNI News Network
Updated:
जेल में बंद अफजाल अंसारी की बिगड़ी तबीयत, गैंगस्टर मामले में काट रहा सजा

गाजीपुर जिला जेल में बंद पूर्व सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जानकारी होते ही जेल प्रसाशन ने आनन-फानन में उनका प्राथमिक उपचार किया। जिसके बाद जिला प्रशासन के माध्यम से गाजीपुर मेडिकल कॉलेज से संपर्क साधा। पूर्व सांसद की तबीयत खराब होने के सूचना पाने के बाद जिला प्रशासन भी हरकत में आया और तीन चिकित्सकों की टीम ने सांसद अफजाल अंसारी का ईलाज शुरू किया। बताया जा रहा है कि फिलहाल अभी अफजाल अंसारी की तबीयत स्थिर है और वह स्वस्थ हैं।

इस मामले में महर्षि विश्वामित्र स्वायत्तशासी मेडिकल कॉलेज गाजीपुर के प्रिंसिपल डॉक्टर आनंद मिश्रा से जानकारी ली गई तो उन्होंने भी पूर्व सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत थोड़ा खराब होने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद अफजाल अंसारी जो स्थानीय जिला जेल में बंद है। उनको पहले से ही हाई ब्लड प्रेशर और शुगर की प्रॉब्लम है। जिसकी दवा वे लेता है।

उन्होंने आगे बताया कि कल उनकी तबीयत खराब होने की सूचना जेल प्रशासन ने दी थी। जिसके बाद 3 सदस्यीय चिकित्सकों का पैनल उनकी जांच और ईलाज के लिए लगाया गया। फिलहाल कुछ आवश्यक दवाओं और परहेज के बाद अफजाल अंसारी अब बिल्कुल स्वस्थ है।

आपको बता दें कि हाल ही में गाजीपुर की एक कोर्ट ने अफजाल अंसारी को गैंगस्टर मामले में दोषी पाया था। कोर्ट ने इस मामले में अफजाल को चार साल की सजा सुनाई है। सजा का ऐलान होते ही जन प्रतिनिधित्व कानून के तहत 2 साल से ज्यादा सजायाफ्ता होने पर लोकसभा सदस्यता भी समाप्त कर दी गई है। अफजाल गाजीपुर जिला जेल में सजा काट रहा है। उसकी विचारण याचिका इलाबाद हाई कोर्ट में लंबित है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...