1. हिन्दी समाचार
  2. लखनऊ
  3. Lucknow : नगर निगम में संपूर्ण समाधान दिवस पर 68 शिकायतों की सुनवाई

Lucknow : नगर निगम में संपूर्ण समाधान दिवस पर 68 शिकायतों की सुनवाई

Lucknow : नगर निगम लखनऊ में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान 68 शिकायतों की सुनवाई की गई। कर निर्धारण से जुड़ी कई आपत्तियों का निस्तारण किया गया और नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया गया। महापौर ने कहा कि यह दिवस जनता और प्रशासन के बीच संवाद का माध्यम है।

By: Desk Team  RNI News Network
Updated:
Lucknow : नगर निगम में संपूर्ण समाधान दिवस पर 68 शिकायतों की सुनवाई

नगर निगम लखनऊ द्वारा आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में नागरिकों की विभिन्न समस्याओं की सुनवाई की गई। यह कार्यक्रम त्रिलोकनाथ सभागार, नगर निगम मुख्यालय लालबाग में महापौर सुषमा खर्कवाल की अध्यक्षता और नगर आयुक्त गौरव कुमार की मौजूदगी में संपन्न हुआ। इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त सजरी ललित कुमार, नम्रता सिंह, अरुण कुमार गुप्त, डॉ. अरविन्द कुमार राव, जीएम जलकल कुलदीप सिंह, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह सहित सभी जोनल अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में कुल 68 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें जोनवार कर संबंधी 56 आपत्तियां शामिल थीं। जोन-1 से 18, जोन-2 से 03, जोन-3 से 06, जोन-4 से 02, जोन-5 से 03, जोन-6 से 14, जोन-7 से 05 और जोन-8 से 05 आपत्तियां प्राप्त हुईं। इसके अलावा जलकल विभाग से जुड़ी 11 और पशु चिकित्सा विभाग से जुड़ी 1 शिकायत दर्ज हुई।

कार्यक्रम में कर निर्धारण से जुड़ी कई आपत्तियों का निस्तारण भी किया गया। उदाहरणस्वरूप, शिव कुमार शुक्ला (अलीगंज) का वार्षिक मूल्य ₹7257.60 से घटाकर ₹3780 किया गया। उमाकान्त तिवारी (चिनहट) का ₹24570 से ₹19688, शिव शंकर (गीता पल्ली) का ₹24750 से ₹13500 और सुमन कश्यप (दौलतगंज) का ₹11520 से ₹5400 किया गया।

महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि इस दिवस का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि यह मंच शिकायतों के निवारण के साथ-साथ जनता और प्रशासन के बीच संवाद को मजबूत करने का भी अवसर है।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...