Site icon UP की बात

UP LS Phase 2 Voting: यूपी में आम चुनाव का दूसरा चरण, 8 सीटों के बारे में?

UP Loksabha Election 2024: At the time of first phase of voting on April 19, you should have this ID

UP Loksabha Election 2024: At the time of first phase of voting on April 19, you should have this ID

UP LS Phase 2 Voting: यूपी में लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को पूर्ण हो चुकी है। इस चरण के तहत रामपुर, सहारनपुर, पीलीभीत, नगीना, बिजनौर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर और कैराना लोकसभा सीट पर वोटिंग हुई। वहीं इस चुनाव में कई सीटों पर कम मतदान ने लोगों को चौंकाया तो दूसरी ओर चुनाव के दौरान राजपूत वोटरों की नाराजगी भी सामने आई। फिलहाल अब यूपी में दूसरे चरण के चुनाव की तैयारियां अपने उच्च स्तर पर है। आम चुनाव के दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल को वोटिंग 8 सीटों पर होगी।

यूपी में दूसरे चरण के अंतर्गत इन सीटों पर मतदान

दूसरे चरण के तहत अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा ससंदीय सीट पर वोटिंग है। अब आपको हम इन 8 सीटों पर चुनावी हाल क्या है जानते हैं। भाजपा, सपा, कांग्रेस और बसपा ने इन सीटों पर किसे कैंडिडेट बनाया है यह भी जानते हैं…

अमरोहा संसदीय सीट की रिपोर्ट

अमरोहा से कांग्रेस पार्टी के कुंवर दानिश अली इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार हैं। भाजपा ने कंवर सिंह तंवर को यहां से टिकट दिया है। बीएसपी से डॉ. मुजाहिद हुसैन प्रत्याशी बनाए गए हैं। आपको बता दें कि 2019 के चुनाव में सपा-बसपा के गठबंधन से कुंवर दानिश अली BSP के टिकट से मैदान में थे जहां से उन्हें जीत मिली थी। इस आम चुनाव में कुंवर दानिश अली को 6,01,082 वोट झोले में आए थे, जबकि भाजपा के कंवर सिंह तंवर को 5,37,834 वोट प्राप्त हुए थे। जबकि तीसरे नंबर पर कांग्रेस के सचिन चौधरी को 12,510 वोट ही मिले थे।

इस सीट पर लगभग ब्राह्मण वोटर्स की संख्या 52 हजार, क्षत्रिय 81 हजार, वैश्य 62 हजार, यादव 51 हजार, गुर्जर 70 हजार, खड़कवंशी 88 हजार, कश्यप 23 हजार, सैनी 1 लाख, जाट 1.5 लाख, जाटव 3.2 लाख, वाल्मीकि 34 हजार, अन्य हिंदू 1 लाख, मुस्लिम 5.28 लाख, सिख 26 हजार, ईसाई 4600, जैन 3300 वोटर हैं।

Read More… Loksabha Election 2024: उत्तर प्रदेश के अमरोहा संसदीय सीट के बारे में आइए जानते हैं? 

मेरठ सीट से कौन

मेरठ से भाजपा ने अरुण गोविल, बसपा से देवव्रत त्यागी और सपा और इंडिया गठबंधन ने पूर्व मेयर सुनीता वर्मा को उम्मीदवार के रूप में उतारा गया है। 2009 से लेकर अभी तक बीजेपी लगातार तीन बार जीत चुकी है। तीनों बार बीजेपी के यहां से कैंडिडेट राजेंद्र अग्रवाल रहे। 2019 के चुनाव में राजेंद्र अग्रवाल को 5,86,184 वोट मिले थे। बसपा प्रत्याशी हाजी याकूब कुरैशी को 5,81,455 वोट और कांग्रेस के हरेंद्र अग्रवाल को 34,479 वोट मिले थे।

Read More… Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के त्योहार में भाजपा के लिए गाजियाबाद और मेरठ हॉट सीट

बागपत की रिपोर्ट

बागपत संसदीय सीट पर आरएलडी और बीजेपी का गठबंधन हुआ है। यह सीट आरएलडी के खाते में गई है। यहां से जयंत चौधरी ने राजकुमार सांगवान को टिकट दिया है। सपा ने मनोज चौधरी को तो बसपा ने प्रवीण बैंसला को मैदान में उतारा है। 2019 आम चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार सत्यपाल सिंह ने आरएलडी के उम्मीदवार जयंत चौधरी को हराया था। सत्यपाल सिंह को 5 लाख 25 हजार 789 वोट मिले थे, जबकि जयंत चौधरी को 5 लाख 2 हजार 287 वोट मिले थे। इस तरह से सत्यपाल सिंह ने जयंत चौधरी को 23 हजार 502 वोटों से मात दिया था।

Read More… Loksabha Election 2024: बागों के शहर कहे जाने वाले बागपत संसदीय सीट के बारे में आइए जानते हैं?

गाजियाबाद की रिपोर्ट

गाजियाबाद संसदीय सीट से भाजपा ने अतुल गर्ग को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस ने यहां से डॉली शर्मा को और बसपा ने नंद किशोर पुंडीर को उतारा है। गौतम बुद्ध नगर से बीजेपी ने महेश शर्मा को टिकट दिया है। यहां से सपा ने डॉ. महेंद्र नागर और बसपा ने राजेंद्र सिंह सोलंकी को उम्मीदवार बनाया है।

साल 2019 आम चुनाव में बीजेपी के जनरल विजय कुमार सिंह ने जीत हासिल की थी। वीके सिंह ने 5 लाख से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की थी। बीजेपी उम्मीदवार सिंह को 9 लाख 44 हजार 503 वोट मिले थे, जबकि सपा के उम्मीदवार सुरेश बंसल को 4 लाख 43 हजार 3 वोट मिले थे। कांग्रेस की डॉली शर्मा को एक लाख 11 हजार 944 वोट मिले थे।

Read More… Loksabha Election 2024: भाजपा ने चौथी बार महेश शर्मा पर जताया विश्वास दिया नोएडा का टिकट। जानिए इस सीट के क्या है मायने?

बुलंदशहर संसदीय सीट की रिपोर्ट

बुलंदशहर से भाजपा ने डॉ. भोला सिंह को उम्मीदवार बनाया। कांग्रेस और इंडिया गठबंधन ने शिवराम वाल्मीकि और बसपा ने गिरीश चंद्र जाटव को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। मिली जानकारी के मुताबिक बुलंदशहर सीट पर कुल मतदाता 18 लाख से ज्यादा है, जिसमे गुर्जर 49 हजार, जाटव 2 लाख 96 हजार, मुस्लिम तीन लाख 71 हजार, सैनी/शाक्य – 24 हजार, वाल्मीकि – 35 हजार, जाट 1 लाख 81 हजार, लोधी 2 लाख 43 हजार, ब्राह्मण – 1 लाख 48 हजार और ठाकुर – 1 लाख हैं।

Read More… Loksabha Election 2024: बुलंदशहर(SC) संसदीय सीट के बारे में आइए जानते हैं?

अलीगढ़ की रिपोर्ट

अलीगढ़ से भाजपा ने सतीश गौतम को टिकट दिया है। सपा और इंडिया गठबंधन ने यहां से बिजेंद्र सिंह और बसपा ने हितेंद्र उपाध्याय बंटी को टिकट दिया है। अलीगढ़ में जातीय समीकरण की बात करें तो यहां मुस्लिम 4 लाख, ब्राह्मण 2.5 लाख, जाटव 2.5 लाख, ठाकुर 2 लाख, जाट 2 लाख, वैश्य 1.5लाख, लोधी 1.5 लाख, बघेल लगभग 1.25 लाख यादव 1 लाख हैं।

Read More… Loksabha Election 2024: ताले बनाने के लिए प्रसिद्ध अलीगढ़ संसदीय सीट के बारे में आइए जानते हैं?

मथुरा की रिपोर्ट

मथुरा से भाजपा ने हेमा मालिनी को तीसरी बार उम्मीदवार बनाया है। सपा और इंडिया गठबंधन से मुकेश धनगर और बसपा से सुरेश सिंह कैंडिडेट हैं। वहीं जातीय समीकरण की बात करें तो यहां जाट 4 लाख 50 हजार, ब्राह्मण 3 लाख 75 हजार, ठाकुर 3 लाख 25 हजार, जाटव 2 लाख, अनुसूचित जाति (दलित) 1 लाख 50 हजार, मुस्लम 1 लाख हैं।

Read More… Loksabha Election 2024: भगवान श्रीकृष्ण से संबंधित मथुरा संसदीय सीट के बारे में आइए जानते हैं?

Exit mobile version