Site icon UP की बात

दिल्ली के रिश्तों पर पहली बार खुलकर बोले सीएम योगी

दिल्ली के रिश्तों पर पहली बार खुलकर बोले सीएम योगी

दिल्ली के रिश्तों पर पहली बार खुलकर बोले सीएम योगी

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की राजनीति में लखनऊ और दिल्ली के बीच कथित मतभेदों को लेकर चल रही चर्चाओं पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुलकर जवाब दिया है। जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए उन्हें पार्टी का सर्वमान्य नेता और अपना आदर्श बताया। साथ ही 2027 के विधानसभा चुनाव (2027 Assembly Elections) में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर पूछे गए सवाल पर भी योगी ने दिलचस्प जवाब दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि वह भी कमल के फूल पर ही चुनाव लड़ेंगे। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद प्रदेश की सियासत में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

मोदी के नेतृत्व को बताया गौरव का विषय

दरसअल, शिखर सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ और दिल्ली के रिश्तों को लेकर सवाल किया गया। विपक्ष लगातार दोनों के बीच कथित खटास होने का दावा कर रहा है। इस पर योगी ने कहा कि विपक्ष इस तरह की बातों के जरिए राजनीतिक नैरेटिव बनाने का प्रयास करेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी जी उनकी पार्टी के सर्वमान्य नेता और आदर्श हैं। वह भारत की गरिमा के प्रतीक हैं। उनके नेतृत्व में भारत को वैश्विक मंच पर नई पहचान और सम्मान मिला है। जिसमें योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री का विजनरी नेतृत्व देश को नए भारत का दर्शन करा रहा है। उनके मार्गदर्शन में काम करना सभी के लिए गौरव की बात है।

दलाली पर लगाम लगाने वालों को दिया जवाब

लखनऊ और दिल्ली के बीच मतभेदों के विपक्षी दावों पर मुख्यमंत्री ने तंज भी कसा। जिसमें उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जिन लोगों की दलाली पर लगाम लगाई गई है, वे इस तरह की बातें तो करेंगे ही। योगी ने कहा कि ऐसे लोगों को बोलने की छूट मिलनी चाहिए। उनके इस बयान को विपक्ष की ओर से लगाए जा रहे आरोपों का जवाब माना जा रहा है।

2027 में मुख्यमंत्री चेहरे पर क्या बोले योगी?

बता दें आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी के मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर भी योगी आदित्यनाथ से सवाल पूछा गया। उनसे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के उस बयान पर प्रतिक्रिया मांगी गई, जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री चेहरे के सवाल पर कमल का फूल बताया था। इस पर योगी ने कहा, “कमल के फूल पर तो हर व्यक्ति को चुनाव लड़ना ही है। मैं भी कमल के फूल पर ही चुनाव लड़ूंगा।” ऐसे में जब उनसे पूछा गया कि मुख्यमंत्री का चेहरा तो कमल का फूल नहीं हो सकता, तब उन्होंने कहा कि कमल का फूल उनके लिए सब कुछ है। साथ ही मुस्कुराते हुए कहा कि कौन है और कौन नहीं, यह सभी जानते हैं। योगी के इस बयान को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी की राजनीति और नेतृत्व को लेकर दिए गए अहम संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें: झांसी में बसपा को बड़ा झटका, महेश रिछारिया सपा में शामिल

 

Exit mobile version