Site icon UP की बात

Yogi Adityanath ने बनाया रिकॉर्ड, बने यूपी के सबसे लंबे कार्यकाल वाले CM

UP News : योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री बनने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री गोविंद बल्लभ पंत का रिकॉर्ड तोड़ते हुए अब तक 8 वर्ष और 132 दिनों का कार्यकाल पूरा कर लिया है, जबकि गोविंद बल्लभ पंत ने स्वतंत्रता पूर्व और पश्चात मिलाकर कुल 8 वर्ष और 127 दिन तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी निभाई थी।

यह उपलब्धि न केवल योगी आदित्यनाथ की राजनीतिक स्थिरता और जनसमर्थन को दर्शाती है, बल्कि उनकी शासन शैली और प्रशासनिक पकड़ को भी प्रमाणित करती है। वर्ष 2017 में पहली बार मुख्यमंत्री बनने के बाद, उन्होंने 2022 में भारी बहुमत के साथ दोबारा सत्ता में वापसी की और उत्तर प्रदेश के इतिहास में पहली बार लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने वाले मुख्यमंत्री बने। उनके नेतृत्व में राज्य में कानून-व्यवस्था, बुनियादी ढांचे और निवेश जैसे क्षेत्रों में कई सुधार देखने को मिले हैं। योगी आदित्यनाथ का यह कार्यकाल उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक मील का पत्थर माना जा रहा है और अब वे राज्य के इतिहास में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री बने रहने वाले पहले नेता बन चुके हैं।

Exit mobile version