Site icon UP की बात

संविधान दिवस पर योगी का बड़ा संदेश, कहा- आम नागरिक ही देश की ताकत

संविधान दिवस पर योगी का बड़ा संदेश

संविधान दिवस पर योगी का बड़ा संदेश

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज गुरुवार को संविधान दिवस के खास अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने संविधान की उद्देशिका का सामूहिक पाठ किया और ‘डॉ. बी. आर. आंबेडकर मूर्ति विकास योजना’ का शुभारंभ किया। बता दें कार्यक्रम में संविधान के महत्व, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों पर जोर दिया गया। वहीं, इस अवसर पर कई जिलों में आयोजित वाद-विवाद और निबंध प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।

145 करोड़ भारतीयों का गौरव है संविधान : सीएम योगी

जानकारी के लिए बता दें कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत का संविधान देश के 145 करोड़ नागरिकों का गौरव और मार्गदर्शक है। संविधान केवल नागरिकों को अधिकार देने वाला दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह उन्हें अपने कर्तव्यों का भी बोध कराता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को संविधान की मूल भावना को समझना और उसका सम्मान करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की संप्रभुता का वास्तविक आधार देश का आम नागरिक है। देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती में जनता की महत्वपूर्ण भूमिका है। संविधान नागरिकों को यह विश्वास दिलाता है कि देश की व्यवस्था उनके अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

अधिकारों के साथ कर्तव्यों को समझना जरूरी

सीएम योगी ने कहा कि संविधान की भावना तभी मजबूत होगी, जब प्रत्येक नागरिक अपने अधिकारों के साथ-साथ जिम्मेदारियों को भी समझेगा। लोकतंत्र में नागरिकों की भागीदारी और संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बेहद जरूरी है। उन्होंने युवाओं और विद्यार्थियों से संविधान के बारे में जानकारी हासिल करने तथा उसके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की अपील की।

विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

दरसअल, कार्यक्रम के दौरान जनपद स्तर पर आयोजित वाद-विवाद और निबंध प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसका मुख्या उद्देश्य युवाओं में संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोकतांत्रिक मूल्यों को प्रोत्साहित करना है। वहीं, ‘डॉ. बी. आर. आंबेडकर मूर्ति विकास योजना’ के शुभारंभ को भी कार्यक्रम का प्रमुख हिस्सा बनाया गया। इस योजना के माध्यम से डॉ. भीमराव आंबेडकर से जुड़े स्मारकों और प्रतिमाओं के विकास को बढ़ावा देने की पहल की गई है।

ये भी पढ़ें: अमेठी में डीएम ने अधिकारियों को दिलाई संविधान दिवस की शपथ

 

Exit mobile version