Site icon UP की बात

यूपी भाजपा की नई प्रदेश टीम घोषित, 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री बनाए गए

यूपी भाजपा की नई प्रदेश टीम घोषित, 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री बनाए गए

यूपी भाजपा की नई प्रदेश टीम घोषित, 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री बनाए गए

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की नई प्रदेश टीम की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करते हुए नई टीम का ऐलान किया, जिसमें 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री शामिल किए गए हैं। इस टीम में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन के साथ-साथ महिलाओं को भी उचित प्रतिनिधित्व दिया गया है।

उपाध्यक्ष पद पर 19 नेताओं को जिम्मेदारी

नई सूची में 19 नेताओं को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इनमें सुरेश राणा, सत्यपाल सैनी, ब्रज बहादुर, डॉ. धर्मेंद्र सिंह और मोहित बेनीवाल जैसे नाम शामिल हैं। साथ ही प्रियंका रावत, अर्चना मिश्रा, पूजा पाल और डॉ. कृतिका अग्रवाल जैसी महिला नेताओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

महामंत्री पद पर 8 नेताओं की नियुक्ति

प्रदेश संगठन में महामंत्री के रूप में रामप्रताप सिंह चौहान, गीता शाक्य, अभिजात मिश्रा, उपेंद्र रावत, संजय राय, शंकर लोधी, दिलीप पटेल और राजेश चौधरी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठनात्मक स्तर पर इन पदाधिकारियों से प्रदेश में पार्टी की गतिविधियों को और मजबूत करने की अपेक्षा की गई है।

क्षेत्रीय प्रभारियों की भी घोषणा

प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की जिम्मेदारी भी तय की गई है। पश्चिम क्षेत्र का दायित्व नबाब सिंह नागर, ब्रज क्षेत्र पूरन लाल लोधी, कानपुर क्षेत्र राम किशोर साहू, अवध क्षेत्र अवधेश द्विवेदी, काशी क्षेत्र अशोक चौरसिया और गोरखपुर क्षेत्र विनोद राय को सौंपा गया है।

 

मोर्चा अध्यक्षों की भी हुई नियुक्ति

पार्टी के विभिन्न मोर्चों की जिम्मेदारी भी नए चेहरों को दी गई है। युवा मोर्चा की कमान रोहित मिश्रा, पिछड़ा मोर्चा प्रकाश पाल, किसान मोर्चा देवेंद्र सिंह, अनुसूचित मोर्चा अशोक रावत, महिला मोर्चा सरोज कुशवाह और अनुसूचित जनजाति मोर्चा विद्याभूषण गोंड को सौंपी गई है।

प्रवक्ता और मीडिया टीम में भी बदलाव

प्रदेश संगठन में मुख्य प्रवक्ता के रूप में दिनेश प्रताप सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा मनीष दीक्षित को मीडिया संयोजक और हिमांशु राज पंडित को सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है।

संगठन को मजबूत करने पर जोर

नई टीम के गठन को संगठनात्मक मजबूती और आगामी राजनीतिक रणनीति के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि नई नियुक्तियों से प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलेगी।

 

Exit mobile version