Site icon UP की बात

त्योहारों से पहले सेंट्रल नोएडा में पुलिस का सख्त पहरा, 42 टीमों ने 2315 लोगों की जांच की

त्योहारों से पहले सेंट्रल नोएडा में पुलिस का सख्त पहरा, 42 टीमों ने 2315 लोगों की जांच की

त्योहारों से पहले सेंट्रल नोएडा में पुलिस का सख्त पहरा, 42 टीमों ने 2315 लोगों की जांच की

गौतमबुद्धनगर:  आगामी त्योहारों को देखते हुए गौतमबुद्धनगर पुलिस ने सेंट्रल नोएडा में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया। 27 अक्टूबर को पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के दौरान प्रमुख चौराहों, बाजारों और संवेदनशील इलाकों में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की गई।

42 पुलिस टीमों ने संभाला मोर्चा

डीसीपी सेंट्रल नोएडा डॉ. प्रवीन रंजन सिंह के नेतृत्व और एडीसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह की निगरानी में अभियान के लिए 42 पुलिस टीमों का गठन किया गया। फेस-2, फेस-3, सेक्टर-63, बिसरख, बादलपुर, सूरजपुर, इकोटेक-3 और सेक्टर-142 थाना क्षेत्रों में 42 प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग की गई।

 

1667 वाहनों और 2315 लोगों की जांच

अभियान के दौरान पुलिस ने 1,667 वाहनों और 2,315 व्यक्तियों की जांच की। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 212 वाहनों के चालान काटे गए, जबकि तीन वाहनों को सीज किया गया। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने और संदिग्ध गतिविधियों के मामलों में 914 लोगों के खिलाफ धारा 292 बीएनएसएस के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

 

 

बाजारों, बैंकों और संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर  

पुलिस टीमों ने भीड़भाड़ वाले बाजारों, औद्योगिक क्षेत्रों, बैंकों, एटीएम, होटलों, ढाबों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। अभियान का उद्देश्य त्योहारों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकना और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

पुलिस ने गश्त बढ़ाने के दिए निर्देश

अधिकारियों ने सभी संबंधित थाना प्रभारियों को नियमित पैदल गश्त, प्रभावी पेट्रोलिंग और रात के समय निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क रहने को कहा गया है।

 

Exit mobile version