Site icon UP की बात

लखनऊ में पीएम मोदी ने पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में लिया हिस्सा, 52 टॉपर्स को किया सम्मानित

लखनऊ में पीएम मोदी ने पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में लिया हिस्सा

लखनऊ में पीएम मोदी ने पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में लिया हिस्सा

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी शनिवार को लखनऊ के गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने देशभर के 52 राष्ट्रीय टॉपर्स (52 National Toppers) को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। समारोह में कौशल प्रशिक्षण पूरा करने वाले युवाओं को प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए।

बता दें कि इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्री जयंत चौधरी, दोनों उप मुख्यमंत्री, कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल, मंत्री मनोज पांडेय और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।

लखनऊ में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए

वहीं, प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए लखनऊ में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। अमौसी एयरपोर्ट (Amausi Airport) से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान तक सुरक्षा का कड़ा घेरा बनाया गया था। कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाकों में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर समारोह स्थल तक जाने वाले रास्तों पर आम लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित रही।

52 राष्ट्रीय टॉपर्स को किया गया सम्मानित

इस समारोह में पीएम मोदी और सीएम योगी समेत अन्य मंत्रियों ने आईटीआई, राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (NSTI) और इंडस्ट्री ट्रेनिंग पार्टनर (ITOT) से जुड़े 52 राष्ट्रीय स्तर के टॉपर्स को सम्मानित किया गया। इन युवाओं ने कौशल प्रशिक्षण के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई।

कौशल प्रशिक्षण और रोजगार को बढ़ावा देने पर जोर

पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह (5th National Skills Convocation) का उद्देश्य व्यावसायिक शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को पहचान देना है। इसके साथ ही युवाओं को प्रशिक्षण के बाद रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उन्हें उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप तैयार करने पर जोर दिया गया। यह आयोजन कौशल विकास (Skill Development) के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में जनगणना को लेकर सख्ती, लापरवाह कर्मियों पर होगी एफआईआर

Exit mobile version