Site icon UP की बात

स्वतंत्रता दिवस पर यूपी के मंत्रियों की दी गई जिम्मेदारी, जानें किस मंत्री को मिली कौन सी जिम्मेदारी

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के आयोजनों को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने मंत्रियों की जिम्मेदारियां तय कर दी हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से सभी मंत्रियों को अलग-अलग जिलों का नोडल प्रभारी बनाया गया है। आवंटित जिलों में मंत्री रात्रि प्रवास करेंगे और स्वतंत्रता दिवस से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को प्रयागराज और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को लखनऊ का नोडल प्रभारी बनाया गया है।जिम्मेदारी के तहत सुरेश कुमार खन्ना को शाहजहांपुर, सूर्य प्रताप शाही को देवरिया, स्वतंत्र देव सिंह को गोरखपुर और बेबी रानी मौर्य को आगरा भेजा गया है। लक्ष्मी नारायण चौधरी को मथुरा, जयवीर सिंह को मैनपुरी, धर्मपाल सिंह को बरेली और नंद गोपाल गुप्ता नंदी को प्रतापगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी तरह अनिल राजभर को वाराणसी, राकेश सचान को कानपुर देहात, एके शर्मा को मऊ, योगेंद्र उपाध्याय को फिरोजाबाद, आशीष पटेल को मिर्जापुर और संजय निषाद को अंबेडकरनगर का नोडल प्रभारी बनाया गया है।ओपी राजभर को गाजीपुर, दारा सिंह चौहान को आजमगढ़, सुनील कुमार शर्मा को गाजियाबाद, अनिल कुमार को बिजनौर, भूपेंद्र चौधरी को मुरादाबाद और मनोज पांडेय को रायबरेली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सरकार के निर्देश के अनुसार मंत्री अपने-अपने आवंटित जिलों में पहुंचकर स्वतंत्रता दिवस समारोहों में भाग लेंगे। साथ ही स्थानीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों और प्रशासनिक तैयारियों का भी जायजा लेंगे। अन्य मंत्रियों को भी अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Exit mobile version