Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में तेज रफ्तार और ओवरलोड ट्रक का कहर देखने को मिला। बता दें मितौली थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं और एक मासूम बच्चे समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी फैल गई।
शिवाला तिराहे पर ओवरलोड ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर
जानकारी के अनुसार, हादसा मितौली थाना क्षेत्र के शिवाला तिराहे के पास हुआ। बताया जा रहा है कि पथरिया गांव के रहने वाले कुछ लोग बाइक से अपनी बहन के यहां महोली जा रहे थे। वहीं, इसी दौरान रास्ते में शिवाला तिराहे के पास एक ओवरलोड ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार लोग सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
दो महिलाओं और मासूम बच्चे की मौके पर मौत
आपकी जानकारी के लिए बता दें इस दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं और एक मासूम बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, हादसे में घायल एक अन्य व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर शुरू की कार्रवाई
ऐसे में सूचना मिलते ही मितौली थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं, तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
हादसे के बाद परिवारों में मचा कोहराम
बता दें एक ही हादसे में तीन लोगों की मौत से मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ऐसे में फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क पर ओवरलोड वाहनों से होने वाले खतरे को उजागर कर दिया है।
ये भी पढ़ें: https://www.upkibaat.com/up-pilibhit-voter-list-irregularities-two-ero-suspended-fir-order/

