Site icon UP की बात

Gas Cylinder Blast: ओमनी वैन में गैस भरते समय ब्लास्ट हुआ सिलेंडर, आग की चपेट में आए कई घर

Gas Cylinder Blast: ओमनी वैन में गैस भरते समय ब्लास्ट हुआ सिलेंडर

Gas Cylinder Blast: ओमनी वैन में गैस भरते समय ब्लास्ट हुआ सिलेंडर

Gas Cylinder Blast: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में गैस सिलेंडर फटने (Gas Cylinder Blast) से बड़ा हादसा की खबर सामने आई है। दरसअल, शारदानगर थाना क्षेत्र के जटपुरवा डी गांव में घर पर खड़ी ओमनी वैन (Omni van) में गैस भरने के दौरान अचानक से सिलेंडर फट गया। इस भीषण धमाके के बाद लगी आग ने आसपास के कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि इस भीषण आग की वजह से लोगों के घरों में रखा सामान जलकर मिनटों में राख हो गया। ऐसे में आइए इस घटना की पूरी डिटेल यहां जानते हैं।

ओमनी वैन में गैस भरते समय हुआ जोरदार धमाका

जानकारी के मुताबिक, घटना जटपुरवा डी गांव की है। यहां एक घर पर खड़ी ओमनी वैन में गैस भरी जा रही थी। इसी दौरान अचानक सिलेंडर में जोरदार धमाका (Gas Cylinder Blast) हो गया। बता दें धमाका इतना अचानक हुआ कि आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सिलेंडर फटने के बाद आग तेजी से फैलने लगी। ऐसे में देखते ही देखते आग ने आसपास के कई घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। साथ ही, घरों में रखा सामान आग से जलकर राख हो गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

कई घर आग की चपेट में आएं

वहीं, इस हादसे में लगी आग आसपास के मकानों तक पहुंच गई, जिससे लोगों को नुकसान उठाना पड़ा। घरों में रखे सामान के जलने से प्रभावित परिवारों के सामने परेशानी खड़ी हो गई। हालांकि, उपलब्ध जानकारी में किसी के हताहत होने या घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। नुकसान का आकलन भी स्पष्ट नहीं है।

गैस से चलने वाले वाहनों की सुरक्षा पर उठे सवाल

जानकारी के लिए बता दें इस दर्दनाक घटना के बाद गैस से चलने वाले वाहनों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। खासकर उन वाहनों की जांच जरूरी मानी जा रही है, जिनका इस्तेमाल स्कूलों में बच्चों को लाने और ले जाने के लिए किया जाता है। गैस भरने के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन और वाहनों में लगे गैस सिस्टम (Gas System) की नियमित जांच ऐसे हादसों का जोखिम कम करने के लिए बेहद जरूरी है। ऐसे में विभागों की ओर से सुरक्षा मानकों की जांच और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की मांग भी उठ रही है।

ये भी पढ़ें: https://www.upkibaat.com/fatehpur-asothar-kisan-mahapanchayat-rakesh-tikait-farmer-protest-sugarcane-price-update-uttar-pradesh-news/

Exit mobile version