Site icon UP की बात

Kannauj MLC Election 2026: कन्नौज में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग हुई जारी, 9,651 मतदाता करेंगे वोट, डीएम ने 20 बूथों का किया निरीक्षण

Kannauj MLC Election 2026: कन्नौज में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग हुई जारी

Kannauj MLC Election 2026: कन्नौज में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग हुई जारी

Kannauj MLC Election 2026: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में आगरा खंड शिक्षक और स्नातक विधान परिषद सदस्य (MLC) चुनाव के लिए मतदान किया जा रहा है। बता दें आज शुक्रवार के दिन सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ है, जो शाम 4 बजे तक चलेगा। ऐसे में मतदान को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिसमें अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के आदेश दिए गए हैं। आइये यहां पढ़ें खबर को लेकर विशेष जानकारी

डीएम ने 20 बूथों का किया निरीक्षण

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने जिले में बनाए गए 20 बूथों पर पहुंचकर मतदान केंद्रों और पोलिंग पार्टियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने मतदाताओं से अपील की कि वे बिना किसी दबाव के निष्पक्ष होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें और ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करें।

कन्नौज में 9,651 मतदाता करेंगे मतदान

वहीं, आगरा खंड एमएलसी चुनाव (MLC Election) के तहत कन्नौज जिले में कुल 9,651 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए 1,820 मतदाता और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए 7,831 मतदाता शामिल हैं। निर्वाचन आयोग की ओर से शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए 8 मतदान केंद्र और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए 12 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियों की तैनाती की गई है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पुलिस बल तैनात

मिली जानकारी के अनुसार एमएलसी चुनाव (MLC Election) को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि मतदान के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो। प्रशासन की ओर से अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया पर लगातार नजर रखने और सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन का लक्ष्य चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना है। अब सभी की नजर मतदान प्रक्रिया पूरी होने और मतदाताओं की भागीदारी पर है।

ये भी पढ़ें: https://www.upkibaat.com/firozabad-mlc-election-voting-18474-voters-latest-news/

Exit mobile version