ग्रेटर नोएडा की सोसाइटियों में स्ट्रे डॉग्स को लेकर चल रहे विवादों और समस्याओं के समाधान के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने पहल तेज कर दी है। प्राधिकरण की ओर से सोसाइटी और सेक्टरवार बैठकें आयोजित कर डॉग फीडिंग पॉइंट तय किए जा रहे हैं।ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग की अगुवाई में नियमित रूप से बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। इनमें प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ पुलिस, पशु विभाग, SPCA, सोसाइटी मैनेजमेंट और डॉग फीडर्स को शामिल किया जा रहा है। उद्देश्य सभी पक्षों की सहमति से स्ट्रे डॉग्स के लिए निर्धारित फीडिंग पॉइंट बनाना है।
इसी क्रम में AWHO और गोदरेज गोल्फ लिंक सोसाइटी में डॉग फीडिंग पॉइंट बनाने पर सहमति बनी है। बैठक के दौरान अधिकारियों ने निवासियों और अन्य पक्षों को Animal Birth Control Rules के बारे में भी जागरूक किया।प्राधिकरण ने 31 दिसंबर तक 24 सोसाइटियों में बैठक करने का शेड्यूल जारी किया है। अधिकारियों के मुताबिक, इस पहल से डॉग फीडिंग को व्यवस्थित करने के साथ ही सोसाइटी निवासियों और डॉग फीडर्स के बीच होने वाले विवादों को आपसी सहमति से सुलझाने में मदद मिलेगी।

