Site icon UP की बात

बैलेट पेपर से चुनाव पर विजय मिश्रा का तंज, बोले- अब EVM को दोष देने का बहाना नहीं मिलेगा, 2027 में योगी की हैट्रिक तय

विजय मिश्रा ने अखिलेश यादव पर किया तीखा वार

विजय मिश्रा ने अखिलेश यादव पर किया तीखा वार

Ghazipur MLC Election: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में MLC चुनाव के बीच सियासी बयानबाजी तेजी से देखने को मिल रही है। बता दें मतदान के दौरान पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता विजय मिश्रा ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने दावा किया है कि वाराणसी खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी के दोनों प्रत्याशी भारी मतों से जीत हासिल करेंगे।

वहीं, राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने भी बीजेपी की जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि MLC चुनाव में BJP का परचम के साथ 2027 के विधानसभा चुनाव में सीएम योगी की हैट्रिक तय है। ऐसे में आइये यहां पढ़ें खबर को लेकर पूरी जानकारी

विजय मिश्रा ने अखिलेश यादव पर किया तीखा वार

गाजीपुर के राजकीय सिटी इंटर कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे विजय मिश्रा ने आजम खान को लेकर अखिलेश यादव के बयान पर तंज कसा है। जिसमें उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं कि अखिलेश जी कह रहे हैं कि आजम खान आज भी जेल में हैं और आगे भी जेल में ही रहेंगे।

विजय मिश्रा ने कहा कि एमएलसी चुनाव में बीजेपी के दोनों प्रत्याशी जीतेंगे। साथ ही, उन्होंने वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से केदारनाथ सिंह की जीत का दावा किया है। उनका कहना है कि, चुनाव परिणाम आने के बाद स्थिति साफ हो जाएगी।

बैलेट पेपर से चुनाव पर विपक्ष को घेरा

बीजेपी नेता ने विपक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि हार के डर से विपक्ष बीजेपी पर आरोप लगा रहा है। साथ ही, उन्होंने कहा कि इस चुनाव में बैलेट पेपर से मतदान (Voting by Ballot Paper) हो रहा है, इसलिए हारने पर ईवीएम को दोष देने का बहाना भी नहीं मिलेगा। जिसमें उन्होंने अखिलेश यादव के बीजेपी से डरने संबंधी आरोपों को भी खारिज किया।

मोदी-योगी सरकार की जमकर तारीफ

बता दें दक्सिन विजय मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की तारीफ की है। जिसमें उन्होंने अनुच्छेद 370 हटाने, नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में हुई प्रगति का जिक्र किया है। साथ ही, उन्होंने कहा कि भारत आर्थिक और सामरिक शक्ति के रूप में आगे बढ़ रहा है, जबकि उत्तर प्रदेश में भी विकास के काम हो रहे हैं।

संगीता बलवंत ने 2027 को लेकर किया दावा

बता दें कि राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने भी समाजवादी पार्टी पर निशाना साधाते हुए कहा कि मतदाताओं से विकसित भारत, सुशासन और समृद्धि के लिए मतदान करने की अपील की। साथ ही, यह भी दावा किया कि एमएलसी चुनाव (MLC Election) में बीजेपी अपना परचम लहराएगी। उन्होंने इस चुनाव को 2027 के विधानसभा चुनाव (Assembly Elections 2027) के लिए अहम संकेत बताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लगातार तीसरी जीत यानी हैट्रिक का दावा किया है।

ये भी पढ़ें: https://www.upkibaat.com/in-varanasi-namami-gange-performed-the-ganga-aarti-for-mother-ganga-and-praised-pm-modi-giving-the-message-of-make-in-india/

Exit mobile version