Site icon UP की बात

संभल दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, ₹569 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

संभल दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, ₹569 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

संभल दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, ₹569 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 18 जुलाई को संभल जनपद के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री जिले को ₹569 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। कार्यक्रम के तहत विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के आधारभूत विकास और जनसुविधाओं को नई गति मिलने की उम्मीद है।

चंदौसी में भगवान राम की विशाल प्रतिमा का होगा वर्चुअल उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दौरे के दौरान चंदौसी में स्थापित भगवान राम की उत्तर भारत की सबसे ऊंची प्रतिमा का वर्चुअल उद्घाटन भी करेंगे। यह प्रतिमा धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

 

140 फीट से अधिक ऊंची भगवान गणेश प्रतिमा का भी होगा अनावरण

मुख्यमंत्री चंदौसी स्थित गणेश मंदिर परिसर में स्थापित 140 फीट से अधिक ऊंची भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का भी वर्चुअल अनावरण करेंगे। इस प्रतिमा के निर्माण में लगभग 22 वर्षों का समय लगा है।बताया जाता है कि इस भव्य प्रतिमा की आधारशिला मंडल के पहले एमडी एवं एमबीबीएस चिकित्सक स्वर्गीय डॉ. गिरिराज किशोर ने रखी थी। उनका सपना था कि इस प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों हो। उनके निधन के बाद भी परिवार ने इस संकल्प को आगे बढ़ाया और अब मुख्यमंत्री के वर्चुअल अनावरण से परिवार की यह लंबे समय से चली आ रही इच्छा पूरी होने जा रही है।

विकास और आस्था का होगा संगम

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में एक ओर जहां करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ होगा, वहीं दूसरी ओर धार्मिक महत्व से जुड़े आयोजनों के माध्यम से चंदौसी को नई पहचान मिलने की उम्मीद है। प्रशासन ने मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

 

रिपोर्ट – सतीश सिंह

Exit mobile version