Uttar Pradesh News: रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव-2026 को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। बता दें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित निरीक्षण और दीपोत्सव के आयोजन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर लगातार तैयारियां की जा रही हैं। साथ ही, इसी क्रम में रुदौली से विधायक रामचंद्र यादव ने मुख्यमंत्री के निरीक्षण को लेकर चल रही तैयारियों के बारे में जानकारी दी है। जिसमें उन्होंने कहा कि अयोध्या में होने वाला दीपोत्सव इस बार भी भव्य और ऐतिहासिक बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, विधायक रामचंद्र यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन और निरीक्षण को लेकर सभी संबंधित स्तरों पर तैयारियां की जा रही हैं। ऐसे में सरकार की मंशा है कि दीपोत्सव का आयोजन बेहतर व्यवस्थाओं के साथ संपन्न हो। इसके लिए जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मिलकर काम कर रहे हैं। जिसमें उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों के अनुसार तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
दीपोत्सव में शामिल होंगे गृहमंत्री अमित शाह, विधायक ने जताई उम्मीद
गृहमंत्री अमित शाह के अयोध्या दौरे और दीपोत्सव में शामिल होने को लेकर पूछे गए सवाल पर विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि निश्चित रूप से अमित शाह अयोध्या के दसवें दीपोत्सव में शामिल होंगे। साथ ही, उन्होंने कहा कि इस आयोजन को लेकर हम सभी लोग तैयारियों में जुट चुके हैं।
अयोध्या के दसवें दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारी
अयोध्या में दीपोत्सव का आयोजन हर साल खास आकर्षण का केंद्र रहता है। इस आयोजन में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। जिसमें दीपोत्सव के माध्यम से रामनगरी की धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित किया जाता है।
वहीं, इस बार दसवें दीपोत्सव को लेकर भी खास उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यवस्थाओं को बेहतर करने पर जोर दिया जा रहा है। जिसमें सुरक्षा, साफ-सफाई, यातायात और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन की तैयारियां महत्वपूर्ण रहेंगी। विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि सभी लोग मिलकर दीपोत्सव की तैयारियों में लगे हैं। ऐसे में अब सभी की नजरें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निरीक्षण और दीपोत्सव के भव्य आयोजन पर टिकी हैं।

