Site icon UP की बात

एम देवराज क्यों नही दे रहे है ग्रेटर नोएडा को अधिकारी?

ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी मे प्रशासनिक स्टाफ की भारी कमी है जिससें किसानों की समस्यायें ,जमीनों का अधिग्रहण एवं बिल्डर्स एव बायर्स की समस्याओं का निदान नही हो पा रहा है  ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी अपने अधिकारियों के आधी क्षमता से कार्य कर रही है नियुक्ति विभाग प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती नही कर रहा है  अधिकारियों की कमी प्रमुख सचिव नियुक्ति के संज्ञान में है लेकिन फिर भी उनके द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती  नही की जा रही है सीईओ एनजी रवि कुमार कम संसाधन में अपनी पूरी क्षमता के साथ कार्य कर रहे है

ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में भी  प्रशासनिक अधिकारियों की भारी कमी है जिसमें एसीईओ,ओएसडी और एसडीएम स्तर के अधिकारी शामिल है एसीईओ स्तर में 2017 बैच की दो महिला आईएएस अधिकारियों की तैनाती की गई है जिसमें से एक महिला अधिकारी अपनी कार्यक्षमता के साथ कार्य नही कर पा रही है ग्रे. नोएडा में अधिकारियो की कमी के बारे में अथॉरिटी के चैयरमैन दीपक कुमार ,प्रमुख सचिव नियुक्ति एम देवराज एवं मुख्यमंत्री कार्यालय के संज्ञान में है फिर भी प्राशसानिक अधिकारियो की तैनाती आखिर क्यो नही हो पा रही है  जबकि प्रदेश में कई प्रोन्नति आईएएस अफसर महत्वहीन पदों पर बैठे हुये है उनके पास कोई महत्वपूर्ण कार्य नही है क्या प्रमुख सचिव नियुक्ति एम देवराज मुख्यमंत्री को गुमराह कर रहे है और साथ साथ प्राधिकरण के चैयरमैन दीपक कुमार भी कुंभकर्णीय नींद सो रहे है।

ग्रेटर नोएडा में प्राशासनिक अधिकारियो की तैनाती न होने के कारण कार्यो पर भारी असर पड़ रहा है जिसमें किसान बिल्डर्स,बायर्स एवं जनहित योजनाओं का क्रियान्वयन नही हो पा रहा है  क्या मुख्यमंत्री जी इसका संज्ञान लेंगे और ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में प्रशासानिक अधिकारियों की तैनाती करेंगे।

Exit mobile version