उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 9 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। जारी आदेश के अनुसार नगर मजिस्ट्रेट प्रयागराज विनोद कुमार सिंह को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) मिर्जापुर बनाया गया है। वहीं मुरादाबाद के उप जिलाधिकारी विनय कुमार सिंह को नगर मजिस्ट्रेट प्रयागराज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सहकारी चीनी मिल संघ में प्रधान प्रबंधक के पद पर तैनात गुलशन को मुख्य राजस्व अधिकारी बलिया नियुक्त किया गया है। वहीं स्थानांतरणाधीन मुख्य राजस्व अधिकारी बलिया सुरेश कुमार पाल को पुष्टाहार निदेशालय, लखनऊ में उप निदेशक, बाल विकास एवं पुष्टाहार के पद पर भेजा गया है।
भदोही की उपजिलाधिकारी बरखा सिंह को 30 प्रांतीय सहकारी चीनी मिल संघ में प्रधान प्रबंधक नियुक्त किया गया है। प्रतीक्षारत चल रहे अविनाश कुमार गौतम को उपजिलाधिकारी आजमगढ़ और अभिषेक वर्मा को उपजिलाधिकारी फर्रुखाबाद की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा कानपुर नगर निगम की अपर नगर आयुक्त अमृता सिंह को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अमेठी बनाया गया है। वाराणसी नगर निगम के अपर नगर आयुक्त अनूप कुमार को कानपुर नगर निगम का अपर नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है।

