Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का निधन हो गया है। बता दें उन्होंने 91 वर्ष की उम्र में उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली है। दरसअल, उनके निधन की जानकारी पौड़ी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) सर्वेश कुमार ने दी। इस खबर के सामने आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के परिवार और शुभचिंतकों में शोक का माहौल है।
पंचूर गांव स्थित आवास पर हुआ निधन
मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी अपने पैतृक गांव पंचूर में ही रह रही थीं। आज शुक्रवार को 91 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। पौड़ी के एसएसपी सर्वेश कुमार ने बताया कि पंचूर गांव में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलने पर डॉक्टर को भी बुलाया गया था। पौड़ी के जिला सूचना अधिकारी योगेश पोखरियाल ने भी सावित्री देवी के निधन की पुष्टि की है। हालांकि, निधन के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
सात भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर हैं योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का परिवार उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव से ताल्लुक रखता है। उनके परिवार में कुल सात भाई-बहन हैं। योगी आदित्यनाथ चार भाइयों और तीन बहनों में दूसरे नंबर पर हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद भी उनका अपने पैतृक गांव और परिवार से जुड़ाव चर्चा में रहा है।
योगी आदित्यनाथ के पिता स्वर्गीय आनंद सिंह बिष्ट वन विभाग में फॉरेस्ट रेंजर के पद पर कार्यरत थे। उनका निधन 20 अप्रैल 2020 को हुआ था। पिता के निधन के बाद अब उनकी माता सावित्री देवी के भी दुनिया से चले जाने की खबर सामने आई है।
उत्तराखंड के पंचूर गांव में रहता है परिवार
योगी आदित्यनाथ का जन्म भी उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में हुआ था। उनका पैतृक गांव पंचूर है, जहां उनका परिवार रहता है। सावित्री देवी लंबे समय से इसी गांव में रह रही थीं। उनके निधन की खबर से गांव में भी शोक का माहौल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के निधन की खबर राजनीतिक और सामाजिक जगत में चर्चा का विषय बनी हुई है।
ये भी पढ़ें: गोरखपुर हादसे पर अखिलेश का योगी पर हमला, कहा- अब विदाई तय है

