Site icon UP की बात

कब होगी जलनिगम के मुख्य अभियंताओं की पदोन्नति..!

कब होगी जलनिगम के मुख्य अभियंताओं के पदोन्नति..!

कब होगी जलनिगम के मुख्य अभियंताओं के पदोन्नति..!

उत्तर प्रदेश जलनिगम से मुख्य अभियंताओं की पदोन्नति आठ माह से लंबित है। जल निगम प्रबंधन की तरफ से स्पष्ट रिपोर्ट नही मिलने के चलते यह स्थिति बनी हुई है। गौरतलब है दिसंबर 2025 में हुई विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) के बाद भी परिणाम घोषित नही हुआ। गौरतलब है जल निगम नगरीय में मुख्य अभियंता स्तर वन के दो पद स्वीकृत है। इन पदो के लिये डीपी सिंह,राजीव कुमार और संजय कुमार गौतम दावेदार है वर्तमान में डीपी सिंह सीएंडडीएस में निदेशक ,राजीव कुमार जल निगम नगरीय मुख्यालय एवं संजय मुख्य अभियंता नगर के पद पर कार्यरत है।

वही डीपीसी के बाद मुख्य अभियंता राजीव कुमार की नियुक्ति पर सवाल उठ रहे है, उनकी फाइल में दो अलग अलग टिप्पणियां दर्ज है। एक में सीधी भर्ती का उल्लेख है तो दूसरी में अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति दर्शाई गई है नगर विकास के अनुसचिव रवींद्र सिंह ने प्रबंध निदेशक से इस बारे में स्पष्ट सूचना मांगी है। गौरतलब है शासन और जलनिगम के बीच काफी लंबे समय से पत्राचार के माध्यम से वार्ता हो रही है, लेकिन अभी तक अंतिम निर्णय नही निकल पाया है। बहराल पदोन्नति परिणाम जल्द जारी करने के लिये संबंधित अधिकारियो ने नगर विकास मंत्री और प्रमुख सचिव को पत्र लिखा है। अब देखना यह होगा नगर विकास मंत्री एवं विभागीय प्रमुख सचिव पत्र का संज्ञान लेते हुये पदोन्नति कब तक करते है।

Exit mobile version