Site icon UP की बात

UP Election: वाराणसी में BJP को बड़ा झटका, स्नातक सीट पर सपा के आशुतोष सिन्हा ने 20 हजार वोटों से हासिल की जीत, पढ़ें खबर

UP Election: वाराणसी में BJP को बड़ा झटका

UP Election: वाराणसी में BJP को बड़ा झटका

UP Election: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्नातक एमएलसी सीट (MLC Seat) पर समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की है। सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार केदारनाथ सिंह को करीब 20 हजार मतों से हराकर जीत हासिल की है। बता दें इस नतीजे के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और पार्टी समर्थक जश्न मना रहे हैं।

स्नातक सीट पर सपा ने दर्ज की जीत

जानकारी के लिए बता दें वाराणसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में आशुतोष सिन्हा की जीत को समाजवादी पार्टी के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जसिमें उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी केदारनाथ सिंह को बड़े अंतर से शिकस्त दी है। वहीं, इस जीत के बाद सपा कार्यकर्ताओं में खुशी देखने को मिल रही है। ऐसे में पार्टी के समर्थक इसे अपनी राजनीतिक मजबूती के रूप में देख रहे हैं।

शिक्षक और स्नातक, दोनों सीटों पर सपा का कब्जा

वाराणसी को भारतीय जनता पार्टी (BJP) का मजबूत गढ़ माना जाता है। ऐसे में यहां स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की दोनों सीटों पर समाजवादी पार्टी की जीत राजनीतिक रूप से अहम मानी जा रही है। वहीं, इन नतीजों ने क्षेत्र में भाजपा और सपा के बीच राजनीतिक मुकाबले को लेकर नई चर्चा शुरू कर दी है। जिसमें दोनों सीटों पर जीत के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। ऐसे में पार्टी इस सफलता को अपनी चुनावी रणनीति और जनसमर्थन से जोड़कर देख सकती है। वहीं, भाजपा के लिए वाराणसी जैसे क्षेत्र में इन नतीजों का राजनीतिक महत्व बढ़ जाता है।

2027 के विधानसभा चुनाव पर पड़ सकता है असर

उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में वाराणसी की दोनों एमएलसी सीटों (MLC Seat) पर समाजवादी पार्टी की जीत को आगामी विधानसभा चुनाव (Upcoming Assembly Elections in 2027) के राजनीतिक माहौल से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, एमएलसी चुनाव के नतीजों के आधार पर विधानसभा चुनाव के परिणामों का अनुमान लगाना जल्दबाजी होगी। अब देखना होगा कि समाजवादी पार्टी इस जीत को आगामी विधानसभा चुनाव में अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए किस तरह इस्तेमाल करती है और भाजपा इस राजनीतिक चुनौती का जवाब कैसे देती है।

ये भी पढ़ें: https://www.upkibaat.com/amit-shah-will-be-on-a-visit-to-lucknow-tomorrow-will-stay-in-the-capital-for-3-hours-15-minutes-know-the-full-schedule/

Exit mobile version