Site icon UP की बात

Varanasi Air Show: काशी में राफेल-तेजस का भव्य एयर शो, गंगा के ऊपर 100 से अधिक लड़ाकू विमानों ने दिखाया अद्भुत पराक्रम, उमड़ा जनसैलाब

Varanasi Air Show: काशी में राफेल-तेजस का भव्य एयर शो

Varanasi Air Show: काशी में राफेल-तेजस का भव्य एयर शो

Varanasi Air Show: धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी में भारतीय वायुसेना के ऐतिहासिक एयर शो की खास शुरुआत हुई। बता दें गंगा के ऊपर लड़ाकू विमानों के हैरतअंगेज करतबों ने लोगों को रोमांचित कर दिया है। जिसमें नमो घाट से अस्सी घाट के बीच आयोजित इस एयर शो में राफेल, तेजस और सुखोई जैसे लड़ाकू विमानों की गर्जना से पूरा आसमान गूंज उठा है। ऐसे मैं इस नजारे को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में आइये यहां पढ़ें पूरी खबर

गंगा के ऊपर दिखा भारतीय वायुसेना का पराक्रम

जानकारी के लिए बता दें काशी में आयोजित एयर शो भारतीय वायुसेना की ताकत, तकनीक और साहस को प्रदर्शित करने वाला खास आयोजन है। गंगा के ऊपर आसमान में विमानों की शानदार उड़ान और रोमांचक करतब लोगों के आकर्षण का केंद्र बने। आयोजन के दौरान करीब 100 से ज्यादा लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्टरों के प्रदर्शन की जानकारी दी गई है। ऐसे में इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के जरिए भारतीय वायुसेना के शौर्य और देश की रक्षा क्षमता की झलक देखने को मिल रही है।

22, 24 और 25 अक्टूबर को होगा खास आयोजन

एयर शो का आयोजन 22, 24 और 25 अक्टूबर को किया जा रहा है। अनुमान है कि तीन दिनों में करीब 20 से 30 लाख लोग इस ऐतिहासिक नजारे के साक्षी बन सकते हैं। बता दें कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री समेत करीब 3,000 विशिष्ट अतिथियों के शामिल होने की संभावना बताई गई है।

सुरक्षा के लिए प्रशासन हुई अलर्ट

इतनी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं। जानकारी के मुताबिक, 50 से अधिक पार्किंग स्थल तैयार किए गए हैं और सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब 12 हजार जवानों की तैनाती की गई है। घाटों और आसपास के क्षेत्रों में भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: https://www.upkibaat.com/shamli-mlc-election-polling-parties-22-booths-latest-news/

Exit mobile version