Site icon UP की बात

UPSC की तैयारी का सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत मिलेगी मुफ्त कोचिंग

UPSC की तैयारी का सुनहरा मौका

UPSC की तैयारी का सुनहरा मौका

Uttar Pradesh News: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत गौतमबुद्धनगर में प्रतियोगी छात्रों को निःशुल्क कोचिंग की सुविधा दी जा रही है। इच्छुक छात्र-छात्राएं इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि योजना के तहत UPSC की तैयारी के लिए निःशुल्क कक्षाएं नोएडा के सेक्टर-37 स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पुस्तकालय में संचालित की जा रही हैं। योजना का लाभ लेने के लिए छात्रों का चयन प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

आय और जाति की कोई बाध्यता नहीं

इस योजना की खास बात यह है कि इसमें आवेदन करने के लिए आय या जाति से संबंधित कोई बाध्यता नहीं रखी गई है। यानी UPSC की तैयारी करने वाला कोई भी इच्छुक छात्र प्रवेश परीक्षा में शामिल होकर इस निःशुल्क कोचिंग का लाभ ले सकता है।

यहां से प्राप्त करें आवेदन फॉर्म

योजना में पंजीकरण के लिए आवेदन पत्र जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय, कक्ष संख्या 116 और 117, विकास भवन, सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा और डॉ. बी.आर. आंबेडकर पुस्तकालय, सेक्टर-37, नोएडा से प्राप्त किए जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए छात्र समाज कल्याण विभाग के वरिष्ठ सहायक सारांश श्रीवास्तव से मोबाइल नंबर 8860517148 पर संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: आम्रपाली बिल्डर की संपत्ति होगी कुर्क, 7 हजार फ्लैट खरीदारों को राहत की उम्मीद

Exit mobile version