Unnao Government School: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में सरकारी स्कूल की व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। दरसअल, पुरवा विकासखंड के पूरनखेड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के पहुंचने से पहले बच्चे स्कूल का गेट खोलते और परिसर के अंदर झाड़ू लगाते नजर आए हैं। ऐसे में सुबह के समय सामने आई इन तस्वीरों के बाद विद्यालय की व्यवस्था और शिक्षकों की समय पर उपस्थिति को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
शिक्षक के आने से पहले बच्चों ने खोला स्कूल का गेट
दरसअल, यह मामला उन्नाव की ग्राम पंचायत त्रिपुरारीपुर के मजरे पूरनखेड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय का बताया जा रहा है। ऐसे में सुबह करीब 9 बजकर 8 मिनट पर कुछ बच्चे स्कूल के बाहर बैग लेकर खड़े थे। वहीं, इसी दौरान विद्यालय के अंदर दो बच्चे झाड़ू लगाते दिखाई दिए। बच्चों का कहना है कि, उन्होंने एक अन्य व्यक्ति से चाबी लेकर स्कूल का गेट खोला था। साथ ही, विद्यालय में काम करने वाली रसोइया ने भी बच्चों के झाड़ू लगाने की बात स्वीकार की है। ऐसे में इस घटना ने स्कूल में बच्चों से कराए जा रहे काम और विद्यालय खुलने की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सुबह 9:12 बजे पहुंचीं इंचार्ज शिक्षिका
मिली जानकारी के मुताबिक, विद्यालय की इंचार्ज शिक्षिका प्रियंका सुबह करीब 9 बजकर 12 मिनट पर स्कूल पहुंचीं। जिसके बाद उन्होंने बच्चों से झाड़ू लगवाने के संबंध में सवाल किया, तो उन्होंने कहा, “क्या बच्चे अपने क्लास में झाड़ू नहीं लगा सकते हैं।
ऐसे में शिक्षिका ने बताया कि विद्यालय के अन्य शिक्षक जनगणना के कार्य में लगे हुए थे। हालांकि, बच्चों ने स्कूल में कुल चार शिक्षकों की तैनाती होने की बात कही है। ऐसे में विद्यालय में शिक्षकों की उपस्थिति और सुबह स्कूल खुलने की व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।
सरकारी स्कूलों की व्यवस्था पर उठे सवाल
सरकारी विद्यालयों में बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल उपलब्ध कराना जरूरी है। ऐसे में बच्चों के स्कूल खोलने और झाड़ू लगाने का मामला सामने आने के बाद जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।
ये भी पढ़ें: https://www.upkibaat.com/budaun-sahaswan-mohiuddinpur-damaged-road-waterlogging-latest-news/

