Site icon UP की बात

आगरा में परिवहन मेले की शुरुआत, घर बैठे मिलेंगी 48 ऑनलाइन सुविधाएं

आगरा में परिवहन मेले की शुरुआत, घर बैठे मिलेंगी 48 ऑनलाइन सुविधाएं

आगरा में परिवहन मेले की शुरुआत, घर बैठे मिलेंगी 48 ऑनलाइन सुविधाएं

आगरा। योगी सरकार के निर्देश पर परिवहन विभाग में परिवहन मेले की शुरुआत की गई है। इसके तहत वाहन मालिकों और आम नागरिकों को बड़ी राहत देते हुए परिवहन विभाग की 42 सेवाओं को फेसलेस कर दिया गया है। अब लोगों को लाइसेंस, वाहन ट्रांसफर, एनओसी, टैक्स जमा करने और परमिट नवीनीकरण जैसी सुविधाओं के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

घर बैठे ऑनलाइन करा सकेंगे परिवहन से जुड़े काम

नई व्यवस्था के तहत कुल 48 परिवहन सेवाओं का लाभ ऑनलाइन लिया जा सकेगा। इनमें ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन का नामांतरण, एनओसी, टैक्स भुगतान, टैक्स में छूट और परमिट रिन्युअल जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इससे लोगों का समय बचेगा और सरकारी प्रक्रियाएं अधिक आसान होंगी।

टैक्स भुगतान के लिए किस्तों की सुविधा

परिवहन विभाग ने वाहन मालिकों को राहत देने के लिए टैक्स भुगतान की किस्तों में व्यवस्था भी की है। जिन लोगों के लिए एकमुश्त टैक्स जमा करना मुश्किल है, वे निर्धारित नियमों के अनुसार किस्तों में भुगतान कर सकेंगे।

 

 

पुराने वाहन हटाने पर नए वाहन के टैक्स में छूट

विभाग की ओर से पुराने और समय पूरा कर चुके वाहनों को डिस्पोज करने पर भी प्रोत्साहन दिया जा रहा है। ऐसे वाहन को अधिकृत प्रक्रिया के तहत निस्तारित कराने पर नए वाहन के टैक्स में 10 से 15 प्रतिशत तक की छूट मिलने का प्रावधान है।

हर महीने चौथे शुक्रवार को लगेगा परिवहन मेला

परिवहन विभाग के मंडल के सभी कार्यालयों में प्रत्येक महीने के चौथे शुक्रवार को परिवहन मेले का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य लोगों को विभागीय सुविधाओं की जानकारी देना और उनकी समस्याओं का समाधान करना है।

अधिकारियों ने दी नई सुविधाओं की जानकारी

आगरा के संभागीय परिवहन कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डीआईजी शैलेश पांडे शामिल हुए। वहीं, डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर दिवीशा सिंह ने परिवहन विभाग की नई ऑनलाइन सुविधाओं और व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

 

Exit mobile version