Site icon UP की बात

ग्रेटर नोएडा में ट्रैफिक अलर्ट! 24 अक्टूबर तक लागू हो सकता है डायवर्जन, एक्सपो मार्ट जाने से पहले पढ़ें एडवाइजरी

ग्रेटर नोएडा में ट्रैफिक अलर्ट! 24 अक्टूबर तक लागू हो सकता है डायवर्जन, एक्सपो मार्ट जाने से पहले पढ़ें एडवाइजरी

ग्रेटर नोएडा में ट्रैफिक अलर्ट! 24 अक्टूबर तक लागू हो सकता है डायवर्जन, एक्सपो मार्ट जाने से पहले पढ़ें एडवाइजरी

गौतमबुद्धनगर।  ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो मार्ट के आसपास यात्रा करने वालों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। यहां 22 से 24 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले The Battery Show India-2026 और Renewable Energy Expo-2026 को देखते हुए यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना के चलते यातायात व्यवस्था में बदलाव किया जा सकता है।

 

रोजाना 10 से 12 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना

इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित होने वाले दोनों प्रमुख आयोजनों में प्रतिदिन करीब 10 से 12 हजार लोगों के आने का अनुमान है। ऐसे में आसपास की सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ सकता है। भीड़ और यातायात की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने पहले से ही वैकल्पिक व्यवस्था की तैयारी की है।

एक्सपो मार्ट गोलचक्कर पर हो सकता है ट्रैफिक डायवर्जन

यातायात का दबाव बढ़ने की स्थिति में एक्सपो मार्ट गोलचक्कर पर वाहनों का रूट बदला जा सकता है। इसका असर इंडिया एक्सपो मार्ट की ओर जाने वाले वाहन चालकों पर पड़ सकता है। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे घर से निकलने से पहले यातायात संबंधी ताजा जानकारी प्राप्त करें और आवश्यकता पड़ने पर वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।

 

 

यात्रा से पहले इन बातों का रखें ध्यान : 

यातायात संबंधी जानकारी या सहायता के लिए वाहन चालक हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन का उद्देश्य आयोजनों के दौरान यातायात को सुचारु बनाए रखना और लोगों को अनावश्यक जाम से बचाना है।

 

Exit mobile version