Site icon UP की बात

रायबरेली में 29वीं अंतरराष्ट्रीय पुलिस महिला एवं पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन

रायबरेली में 29वीं अंतरराष्ट्रीय पुलिस महिला एवं पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन

रायबरेली में 29वीं अंतरराष्ट्रीय पुलिस महिला एवं पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन

रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में 29वीं अंतरराष्ट्रीय पुलिस महिला एवं पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक रवि कुमार की उपस्थिति में हुआ। इस दौरान खिलाड़ियों और टीमों में उत्साह और जोश देखने को मिला।

पुलिस अधीक्षक ने खिलाड़ियों से किया परिचय

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने प्रतियोगिता में शामिल महिला और पुरुष हॉकी टीमों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं।

खेल भावना और अनुशासन के साथ खेलने की अपील

पुलिस अधीक्षक ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता को प्रदर्शित करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह टीम भावना, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, अनुशासन और आपसी सम्मान की भावना को भी मजबूत करता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से अपील की कि वे पूरे अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लें और अपने प्रदर्शन से अपनी टीम, जनपद और इकाई का नाम रोशन करें।

 

पुलिस हॉकी टीमों के बीच होगा मुकाबला

इस प्रतियोगिता में लखनऊ जोन के साथ विभिन्न जनपदों और पुलिस इकाइयों की महिला एवं पुरुष हॉकी टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के बीच बेहतर प्रदर्शन और प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।

खिलाड़ियों में दिखा उत्साह और जोश

उद्घाटन समारोह के दौरान मैदान पर खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बना। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और आयोजकों में खासा उत्साह नजर आया। प्रतियोगिता का उद्देश्य पुलिस कर्मियों में खेल भावना, आपसी समन्वय और बेहतर टीमवर्क को बढ़ावा देना है।

 

रिपोर्ट – राकेश सरोज

Exit mobile version