Site icon UP की बात

सपा की पहली लिस्ट हुई जारी, पांच सीटों पर प्रत्याशी घोषित

सपा की पहली लिस्ट हुई जारी

सपा की पहली लिस्ट हुई जारी

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 (Uttar Pradesh Assembly Election 2027) को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां शुरू हो गई हैं। सभी राजनीतिक दल चुनावी तैयारियों में जुटे हैं। वहीं, इसी बीच समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर चुनावी गतिविधियों को और तेज कर दिया है। पार्टी ने शुरुआती सूची में पांच विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। इनमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड की सीटें शामिल हैं। सपा की इस घोषणा को चुनावी रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

सपा ने पांच विधानसभा सीटों पर उतारे उम्मीदवार

जानकारी के लिए बता दें समाजवादी पार्टी की ओर से जारी पहली लिस्ट में पांच प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा गया है। पार्टी ने सहारनपुर, शामली, अमरोहा और ललितपुर की विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं।

घोषित उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है:

कांग्रेस के साथ गठबंधन के बीच उम्मीदवारों का ऐलान

सपा ने यह सूची ऐसे समय जारी की है, जब कांग्रेस के साथ गठबंधन और सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत जारी है। जिसमें दोनों दलों के नेताओं के बीच नई दिल्ली में कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं। मिली रिपोर्टों के अनुसार, कांग्रेस करीब 130 विधानसभा सीटों पर अपना दावा कर रही है, जबकि सपा की ओर से कांग्रेस को शुरुआती तौर पर 26 सीटों का प्रस्ताव दिया गया है। ऐसे में सपा की ओर से पांच सीटों पर उम्मीदवार घोषित करना राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

PDA समीकरण को साधने की कोशिश

सपा की पहली सूची में चार मुस्लिम उम्मीदवारों के साथ लोधी समुदाय से आने वाली ज्योति लोधी को भी जगह दी गई है। इसके जरिए पार्टी ने पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक यानी PDA समीकरण को मजबूत करने का संदेश देने की कोशिश की है।

अगली सूची पर रहेंगी राजनीतिक दलों की नजरें

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 (Uttar Pradesh Assembly Election 2027) से पहले सपा की पहली लिस्ट जारी होने के बाद अब अन्य सीटों पर उम्मीदवारों के चयन को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। इसके साथ ही कांग्रेस के साथ सीटों के बंटवारे पर होने वाला अंतिम फैसला भी महत्वपूर्ण रहेगा। आने वाले दिनों में सपा की अगली सूची और गठबंधन की स्थिति प्रदेश की चुनावी राजनीति की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकती है।

ये भी पढ़ें: जन भवन में गूंजे गंगा आरती के मंत्र, राज्यपाल ने किया दीपदान

 

Exit mobile version