Site icon UP की बात

सोनौली बॉर्डर पर विदेशी महिला हुई गिरफ्तार, फर्जी ID बरामद

सोनौली बॉर्डर पर विदेशी महिला हुई गिरफ्तार

सोनौली बॉर्डर पर विदेशी महिला हुई गिरफ्तार

Uttar Pradesh News: भारत-नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा सोनौली बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियों ने एक विदेशी महिला को गिरफ्तार किया है। बता दें महिला कथित तौर पर फर्जी भारतीय पहचान पत्रों के सहारे सीमा पार करने की कोशिश कर रही थी। इमिग्रेशन अधिकारियों की पूछताछ और दस्तावेजों की जांच में उसके इंडोनेशियाई नागरिक होने का खुलासा हुआ। महिला के पास से आधार कार्ड, वोटर आईडी और दो पैन कार्ड समेत कुल पांच दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

अलग-अलग नाम और जन्मतिथि वाले मिले दस्तावेज

मिली जानकारी के मुताबिक, सोनौली बॉर्डर पर नियमित जांच के दौरान इमिग्रेशन अधिकारियों को एक महिला की गतिविधियों पर संदेह हुआ। इसके बाद अधिकारियों ने उसे रोककर पूछताछ की और उसके दस्तावेजों की बारीकी से जांच की है। जांच के दौरान महिला के पास मौजूद भारतीय पहचान पत्रों और पासपोर्ट की जानकारी में अंतर सामने आया।

वहीं, बरामद वोटर आईडी कार्ड पर महिला का नाम ‘ली किम लियेन’ दर्ज था। इस कार्ड पर उसका पता कोलकाता का लिखा हुआ था। वहीं, महिला के पासपोर्ट में उसका नाम ‘रोहाना’ (ROHANA) और जन्मतिथि 20 अक्टूबर 1970 दर्ज मिली। महिला के पास से भारतीय आधार कार्ड, वोटर आईडी और दो पैन कार्ड सहित कुल पांच दस्तावेज बरामद हुए हैं। अलग-अलग नाम और जन्मतिथि वाले दस्तावेज मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

भारत में संपर्कों की हो रही जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां अब महिला के भारत में रहने, उसके संपर्कों और यहां आने-जाने के कारणों की जांच कर रही हैं। जिसमें अधिकारी यह भी पता लगाने में जुटे हैं कि महिला ने भारतीय पहचान पत्र कैसे बनवाए और इन दस्तावेजों का इस्तेमाल कहां-कहां किया। साथ ही, सोनौली पुलिस ने महिला के खिलाफ विदेशी अधिनियम समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले से जुड़े दूसरे पहलुओं की भी जांच कर रही हैं।

ये भी पढ़ें: वोटर लिस्ट में नाम नहीं है? ऐसे जुड़वाएं अपना नाम, यहां जानें पूरी प्रक्रिया

Exit mobile version