Site icon UP की बात

Vrindavan : वृन्दावन पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने किया भव्य स्वागत

महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु प्रातः लगभग 10 बजे वृंदावन रोड रेलवे स्टेशन पहुंचीं। उनके आगमन पर रेलवे स्टेशन का वातावरण अत्यंत भव्य और गरिमामय हो गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने राष्ट्रपति का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

राष्ट्रपति के स्वागत समारोह में नगर के जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की भी विशेष उपस्थिति रही। मथुरा-वृंदावन के महापौर विनोद कुमार अग्रवाल, अपर पुलिस महानिदेशक अनुपम कुलश्रेष्ठ, मण्डलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह, जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने राष्ट्रपति का स्वागत कर अपनी शुभकामनाएँ प्रकट कीं।

राष्ट्रपति के स्वागत में रेलवे स्टेशन पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस बल ने पूरे क्षेत्र को सुरक्षित बनाया। स्थानीय नागरिकों में भी राष्ट्रपति के आगमन को लेकर उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला।

Exit mobile version