Site icon UP की बात

नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने डायल-112 कर्मियों के साथ की समीक्षा बैठक

नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने डायल-112 कर्मियों के साथ की समीक्षा बैठक

नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने डायल-112 कर्मियों के साथ की समीक्षा बैठक

नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने पुलिस आयुक्त कार्यालय स्थित ऑडिटोरियम में डायल-112 पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ बैठक आयोजित की। बैठक में आगामी कांवड़ यात्रा और अन्य पर्वों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

त्वरित पुलिस सहायता और बेहतर रिस्पॉन्स पर जोर

गोष्ठी के दौरान डायल-112 की त्वरित रिस्पॉन्स प्रणाली को और प्रभावी बनाने, आम नागरिकों को समय पर पुलिस सहायता उपलब्ध कराने और जनसुरक्षा को मजबूत करने पर चर्चा की गई। कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि आपात परिस्थितियों में तेजी से कार्रवाई करते हुए लोगों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाए।

 

श्रद्धालुओं की सुविधा और समन्वय पर विशेष ध्यान 

बैठक में कांवड़ यात्रा सहित आगामी धार्मिक आयोजनों के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।

कर्तव्यनिष्ठा और संवेदनशील पुलिसिंग का दिया संदेश

पुलिस कमिश्नर ने सभी पुलिसकर्मियों को अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, सतर्कता और तत्परता के साथ पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आमजन को बेहतर और त्वरित पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

 

Exit mobile version