नोएडा। नोएडा। स्वतंत्रता दिवस से पहले नोएडा में देशभक्ति का रंग देखने को मिला। नोएडा प्राधिकरण द्वारा सेक्टर-65 में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा और दिल में देशभक्ति का जज्बा लिए अधिकारियों और कर्मचारियों ने यात्रा में हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा में ACEO (PR), GM जल, GM E/M समेत संबंधित विभागों की टीम शामिल हुई। यात्रा के दौरान भारत माता के जयकारों से पूरा माहौल गूंज उठा और पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
‘हर घर तिरंगा’ का दिया संदेश
इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, देश के प्रति एकता और राष्ट्रभक्ति का संदेश देना रहा। अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोगों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने की अपील की।सेक्टर-65 से निकली यह तिरंगा यात्रा सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान, एकजुटता और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का संदेश भी रही।

