Site icon UP की बात

गोरखपुर में बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, नितिन नवीन और सीएम योगी निकालेंगे पदयात्रा, पढ़ें खबर

गोरखपुर में बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन

गोरखपुर में बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन

Uttar Pradesh News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन कल यानी 4 नवंबर को गोरखपुर पहुंचेंगे। दरसअल, उनके दौरे को लेकर पार्टी स्तर पर तैयारियां शुर हो गई हैं। बता दें इस दौरान वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। साथ ही, उनके इस दौरे को मिशन-2027 Mission 2027) की तैयारियों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सुबह 11 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे नितिन नवीन

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, नितिन नवीन सुबह 11 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज (एमपी इंटर कॉलेज) में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के बाद दोपहर करीब 12:30 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ पदयात्रा में शामिल होंगे।

एमपी इंटर कॉलेज से गोलघर तक निकलेगी पदयात्रा

यह पदयात्रा महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज से शुरू होकर कचहरी चौराहा और गणेश चौराहा होते हुए गोलघर काली मंदिर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा तक पहुंचेगी। वहीं, इस दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है।

युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं से करेंगे बातचीत

जानकारी के लिए बता दें दोपहर 2:30 बजे नितिन नवीन योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यहां वह युवाओं से संवाद करेंगे। इसके बाद शाम 5:30 बजे एनेक्सी भवन में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। दिन के कार्यक्रमों के बाद प्रदेश कोर कमेटी के साथ संगठनात्मक बैठक भी प्रस्तावित है।

5 नवंबर को गोरखनाथ मंदिर में करेंगे दर्शन-पूजन

बता दें नितिन नवीन 5 नवंबर को गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद संगठन के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के साथ कई महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे। इन बैठकों में संगठन की मजबूती और आगामी राजनीतिक रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है।

मिशन-2027 के लिहाज से अहम माना जा रहा दौरा

उत्तर प्रदेश में साल 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए नितिन नवीन का गोरखपुर दौरा राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पूर्वांचल बीजेपी का एक अहम राजनीतिक क्षेत्र है। ऐसे में राष्ट्रीय अध्यक्ष का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ कार्यक्रमों में शामिल होना संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच चुनावी तैयारियों को गति देने का संदेश माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें: https://www.upkibaat.com/gorakhpur-pipraich-heavy-rain-paddy-crop-damage-farmers-compensation/

Exit mobile version