Site icon UP की बात

राष्ट्रीय युवा उत्सव में गौतमबुद्धनगर के 6 युवा दिखाएंगे हुनर

राष्ट्रीय युवा उत्सव में गौतमबुद्धनगर के 6 युवा दिखाएंगे हुनर

राष्ट्रीय युवा उत्सव में गौतमबुद्धनगर के 6 युवा दिखाएंगे हुनर

Uttar Pradesh News: गौतमबुद्धनगर में राष्ट्रीय युवा उत्सव-2027 के तहत जिला स्तरीय चैलेंज ट्रेक चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। बता दें आज शुक्रवार को विकास भवन सभागार में आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 11 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर छह प्रतिभागियों का चयन किया गया है। जिसमें चयनित युवा अब लखनऊ में होने वाली प्रतियोगिता में गौतमबुद्धनगर का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस दौरान सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित भी किया गया।

छह प्रतिभागियों को मिला लखनऊ में प्रतिभा दिखाने का मौका

राष्ट्रीय युवा उत्सव-2027 के अंतर्गत जनपद स्तरीय चैलेंज ट्रेक चैंपियनशिप (पीपीटी राउंड) का आयोजन शुक्रवार को विकास भवन सभागार में किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD)-2027 के तहत कल्चरल ट्रेक कार्यक्रम के अंतर्गत हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी भालचंद्र त्रिपाठी ने की।

जानकारी के लिए बता दें इस प्रतियोगिता में जनपद के कुल 11 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया। इसके बाद चयन प्रक्रिया के तहत दो अलग-अलग ग्रुपों में तीन-तीन प्रतिभागियों का चयन किया गया। इस तरह कुल छह प्रतिभागियों को लखनऊ में आयोजित होने वाली अगली प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर मिला है। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के अनुसार, चयनित प्रतिभागियों में प्रणव सिंगल, आरुषि वर्मा, ख्याति रावल, दुआ फातिमा, मृनालिनी सहदेव और आयुष्म मिश्रा शामिल हैं। ये सभी प्रतिभागी गौतमबुद्धनगर का प्रतिनिधित्व करते हुए लखनऊ में होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

प्रमाण पत्र और ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने युवाओं की भागीदारी और उनके प्रदर्शन की सराहना की। इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच उपलब्ध कराना और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर प्रभारी जिला विकास अधिकारी नेहा सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी, माय भारत के उपनिदेशक शिवेंद्र सिंह सहित समिति की सदस्य डॉ. नीलम प्रबक्ता, डॉ. रीता भाटी और श्वेता खुराना मौजूद रहीं। इसके अलावा युवा कल्याण विभाग का समस्त स्टाफ भी कार्यक्रम में उपस्थित रहा।

ये भी पढ़ें: गौतमबुद्धनगर में प्रदूषण पर DM का एक्शन, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

 

Exit mobile version