Site icon UP की बात

गौतमबुद्धनगर में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन, 300 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ

गौतमबुद्धनगर में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन, 300 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ

गौतमबुद्धनगर में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन, 300 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ

गौतमबुद्धनगर के सूरजपुर स्थित जनपद दीवानी न्यायालय परिसर में रविवार को मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर आयोजित किया गया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश अतुल श्रीवास्तव ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में करीब 300 लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए लगे स्टॉल

शिविर में जिला प्रशासन और विभिन्न सरकारी विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए। इनमें समाज कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, श्रम, स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, बैंकिंग और नोएडा प्राधिकरण सहित कई विभाग शामिल रहे। अधिकारियों ने लोगों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी।

 

लाभार्थियों को बांटे आयुष्मान कार्ड और प्रशस्ति पत्र

कार्यक्रम के दौरान पात्र लोगों को आयुष्मान कार्ड और प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। इसके अलावा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को कानूनी अधिकारों, सामाजिक जागरूकता और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।

 

 

जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना उद्देश्य

जनपद न्यायाधीश अतुल श्रीवास्तव और मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि इस तरह के शिविरों का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद और वंचित लोगों को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी देना है। साथ ही यह सुनिश्चित करना है कि पात्र नागरिक जानकारी या संसाधनों की कमी के कारण सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहें।

अधिकारियों ने लिया कार्यक्रम में हिस्सा

इस अवसर पर एडिशनल सीपी अजय कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शिवानी रावत, अपर जिला जज सोमप्रभा मिश्रा, परियोजना निदेशक नेहा सिंह समेत न्यायिक, पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

 

Exit mobile version