नोएडा : पैराडाईज सोसायटी सेक्टर 138 ग्राम इलाबास मे नोएडा अथॉरिटी के सीईओ कृष्णा करूणेश के निर्देश पर अथॉरिटी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुये भू माफियाओं की कमर तोड़ दी है। नोएडा अथॉरिटी ने 400 बीघा जमीन हुये अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर की कार्रवाई की है।
गौरतलब है पैराडाईज सोसायटी सेक्टर 138 ग्राम इलाबास में अथॉरिटी की जमीन पर भू माफियाओं द्वारा अवैध कब्जा कर प्लांटिग की जा रही थी इसकी जानकारी नोएडा अथॉरिटी के सीईओ को मिलते ही पैराडाइज सोसायटी सेक्टर 138 ग्राम इलाबास में टीम बुलडोजर सहित भेजकर बड़ी कार्रवाई कर अतिक्रमण मुक्त कराया
गौरतलब है जिस तरह से नोएडा में भू माफियाओं द्वारा लगातार जमीनों पर अवैध रूप से कब्जा कर प्लांटिग की जा रही है इसको लेकर अथॉरिटी द्वारा समय समय पर बड़ी कार्रवाई की जा रही है।

