Site icon UP की बात

लखनऊ : विधानसभा का शीतकालीन सत्र मंगलवार से, सभी दलों से मांगा सहयोग

लखनऊ विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सर्वदलीय बैठक में राज्य के संसदीय परम्पराओं के अनुरूप वर्ष 2023 के तृतीय सत्र के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी दलीय नेताओं से सहयोग की अपेक्षा की.  जिस पर सभी नेताओं ने उन्हें आश्वस्त दिया कि वह सदन के संचालन में पूरा सहयोग करेंगे।

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने आग्रह किया कि सदस्य सदन में केवल हाजिरी न लगाए बल्कि सदन में उपस्थिति भी रहें, जिससे प्रदेश का विकास हो सके। सदन में हम सभी को मिलकर जनहित में सामूहिक चर्चा करनी चाहिए।

इस मौके पर नेता सदन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी दलीय नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के वर्ष 2023 के तृतीय सत्र करने जा रहे हैं, जो संसदीय मर्यादाओं के अनुरूप होगा।

उन्होंने कहा कि सदन एक सार्थक चर्चा का माध्यम होता है। उन्होंने कहा कि हम सब लोगों ने सदैव सदन को बढ़ चढकऱ चलाने का काम किया है। जिसे देश दुनिया में सराहा गया। उत्तर प्रदेश देश की सबसे बड़ी आबादी का राज्य है, जो दिन प्रतिदिन प्रगति के पथ पर है।

सीएम योगी ने कहा कि मुझे प्रसन्नता हो रही है कि देश के विधान सभाओं में जब उत्तर प्रदेश जैसे राज्य की चर्चा होती है, तो यह व्यवस्था चमत्कारिक जैसे लगता है। उन्होंने कहा कि नेतृत्व जैसा व्यवहार करेगा परिणाम वैसा ही होगा।

दलीय नेताओं के सहयोग पर भी प्रसन्नता व्यक्त किया कि अब लोग विकास को अपना मुद्दा बनाते है। विधायक निवास की सुरक्षा को लेकर प्रमुख सचिव गृह का ध्यानाकर्षण करते हुए पुख्ता इंतजाम किये जाने के भी निर्देश दिये है।

वहीं गरीबों कमजोर मरीजों के इलाज पर दिये गये अनुदानों पर सभी दलीय नेताओं ने इसकी सराहना की। उन्होनें कहा कि इसमें किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए। इस पर दलगत राजनीति नही होना चाहिए, क्योंकि वे हमारे राज्य के नागरिक है। सदन को सुदृढ़ तरीके से चलाकर आने वाली पीढ़ी को एक अच्छा संदेश देना चाहिए।

इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सभी के विचारों एवं सुझावों पर धन्यवाद देते हुए सभी से सदन चलाने में सहयोग के लिए अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि सदन चलने पर ही सभी समस्याओं का निदान होता है, तथा उसी से प्रदेश विकास के पथ पर होगा। यह एक अच्छी परम्परा है।

बैठक में नेता प्रतिपक्ष की जगह समाजवादी पार्टी के सचेतक मनोज कुमार पाण्डेय ने बजट सत्र में अपने दल का पूरा सहयोग करने तथा सकारात्मक चर्चा किये जाने पर अपनी सहमति जताई।

Exit mobile version