Site icon UP की बात

यूपी में सीएम केशव मौर्य का बड़ा बयान, कहा- कमल का फूल ही हमारा चेहरा

यूपी में सीएम केशव मौर्य का बड़ा बयान

यूपी में सीएम केशव मौर्य का बड़ा बयान

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections 2027) को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां शुरू हो गई हैं। चुनाव से पहले बीजेपी में मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के एक बयान ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। जब उनसे 2027 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि कमल का फूल ही चेहरा है। उनके इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

केशव मौर्य के बयान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

दरअसल, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आज मंगलवार को जालौन जिले के उरई पहुंचे थे। यहां वह बीजेपी जिलाध्यक्ष की बेटी के मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। वहीं, इस दौरान 2027 के विधानसभा चुनाव और मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर उनसे सवाल किया गया। जिसके बाद जवाब में उन्होंने कहा कि कमल का फूल ही चेहरा है।

केशव मौर्य के इस बयान को राजनीतिक गलियारों में अलग-अलग नजरिए से देखा जा रहा है। खासकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व को लेकर चर्चाएं फिर शुरू हो गई हैं। राजनीतिक जानकार इस बयान को बीजेपी की चुनावी रणनीति से जोड़कर देख रहे हैं।

योगी और केशव मौर्य के बीच खींचतान की चर्चा

उत्तर प्रदेश बीजेपी में मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर पहले भी कई बार सवाल उठते रहे हैं। योगी आदित्यनाथ और केशव प्रसाद मौर्य के बीच राजनीतिक समीकरणों को लेकर भी समय-समय पर चर्चाएं होती रही हैं। ऐसे में केशव मौर्य का यह बयान इन चर्चाओं को फिर हवा दे रहा है। हालांकि, बीजेपी की ओर से 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर कोई अलग आधिकारिक घोषणा इस बयान में नहीं की गई है। ऐसे में अब देखना होगा कि बीजेपी आगामी चुनाव में किस नेतृत्व के साथ मैदान में उतरती है और कमल के फूल के पीछे मुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन होगा।

ये भी पढ़ें: कासगंज गुरुद्वारे में उमड़ी भीड़, धूमधाम से मना प्रकाश पर्व

 

Exit mobile version