Site icon UP की बात

यूपी में 10 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के विभाग बदले, कई अहम जिम्मेदारियों में फेरबदल

यूपी में 10 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के विभाग बदले, कई अहम जिम्मेदारियों में फेरबदल

यूपी में 10 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के विभाग बदले, कई अहम जिम्मेदारियों में फेरबदल

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 10 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया है। इस फेरबदल में उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, ऊर्जा, पंचायती राज, खाद्य एवं रसद और श्रम समेत कई महत्वपूर्ण विभाग शामिल हैं। कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

अमित कुमार घोष को उच्च शिक्षा की जिम्मेदारी

IAS अधिकारी अमित कुमार घोष को अपर मुख्य सचिव, उच्च शिक्षा नियुक्त किया गया है। इससे पहले उनके पास चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी थी। अब स्वास्थ्य से जुड़े इन विभागों का प्रभार उन्हें हटा दिया गया है।

 

अमृत अभिजात को परिवहन का अतिरिक्त प्रभार

अमृत अभिजात को उनके मौजूदा दायित्वों के साथ परिवहन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वह पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग में भी बड़ा बदलाव

वी. हेकाली झिमोमी को प्रमुख सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले उनके पास वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का दायित्व था। वहीं महेंद्र प्रसाद अग्रवाल को वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है।

 

खाद्य एवं कृषि विभाग में नई जिम्मेदारियां

अनिल कुमार को प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद के साथ उपभोक्ता मामले और खाद्य एवं रसद आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं डॉ. एमकेएस सुंदरम को कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान, कृषि विपणन तथा कृषि विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन से जुड़े विभागों का दायित्व सौंपा गया है।

पंचायती राज और प्राविधिक शिक्षा में बदलाव

कृषि विभाग से जुड़े दायित्व संभाल रहे रविंद्र को प्रमुख सचिव पंचायती राज नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अमित गुप्ता को उनके मौजूदा दायित्वों के साथ प्राविधिक शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

रणवीर प्रसाद को ऊर्जा विभाग की कमान

ऊर्जा विभाग में भी महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। रणवीर प्रसाद को प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा बनाया गया है। इसके साथ उन्हें उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL), उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड, राज्य विद्युत उत्पादन निगम और यूपीएसएलडीसी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी दी गई है।

आशीष कुमार गोयल को श्रम एवं सेवायोजन विभाग

डॉ. आशीष कुमार गोयल को अपर मुख्य सचिव श्रम एवं सेवायोजन नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव के साथ बिजली क्षेत्र की प्रमुख संस्थाओं से जुड़े दायित्व संभाल रहे थे। इस प्रशासनिक फेरबदल के साथ उत्तर प्रदेश सरकार के कई महत्वपूर्ण विभागों में वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियां पुनर्निर्धारित की गई हैं।

 

Exit mobile version